WTC Final : भारत ने की शानदार वापसी, शमी और इशांत ने कीवी बल्लेबाजों को सिखाया सबक
साउथेंप्टन : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहले दिन से ही बारिश के संकट के चलते एक दिन का खेल पूरा नहीं हो सका। पहले दिन की तरह चौथे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस बीच, खेल पांचवें दिन शुरू होने की संभावना हुई, जिस दाैरान भारत ने लंच तक शानदार वापसी की। मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने मिलकर कीवी बल्लेबाजों को सबक सिखाने का काम किया जो एक समय क्रीज पर जमते हुए दिख रहे थे। लंच तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट खोकर 135 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। कप्तान के फैसले को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने सही ठहराया। न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 217 रन पर समेट दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। कॉनवे ने भी अर्धशतक लगाया। लेकिन लैथम को शमीन और कॉनवे ने ईशांत शर्मा ने आउट कर भारत को दो विकेट दिए। कुछ ही देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया। तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड दो विकेट पर 101 रन बना चुका था।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
