बेंगलुरू टेस्ट: आस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत (लीड-1)
बेंगलुरू, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में शनिवार को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। मेहमान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 53 रन बना लिए थे।
श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने कप्तान रिकी पोंटिंग के फैसले को सही साबित करते हुए सजग शुरुआत की। शेन वाटसन 35 और साइमन कैटिच 14 रन बनाकर नाबाद थे।
यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और गौतम गंभीर अनफिट होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को टीम में जगह दी गई है। पहले मैच में गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने वाले ईशांत शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एस. श्रीसंत टीम में शामिल किए गए हैं। इस मैच से पुजारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हो रहा है। आस्ट्रेनियाई टीम में भी एक परिवर्तन किया गया है। डॉग बोलिंगर के स्थान पर पीटर जॉर्ज को टीम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications