मुझे पूरा विश्वास है कि धोनी के पास जरूर सिक्स सेंस है: जॉस बटलर
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर का मानना है कि आईपीएल में विकेट कीपर कप्तान के चयन के चलन की एक बड़ी वजह हैं महेंद्र सिंह धोनी। विकेट के पीछे विकेट कीपर कप्तान के लिए महेंद्र सिंह धोनी हमारी प्रेरणा हैं। मौजूदा आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से महेंद्र सिंह धोनी विकेट कीपर कप्तान हैं, पंजाब किंग्स की ओर से केएल राहुल विकेट कीपर कप्तान हैं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन विकेट कीपर कप्तान हैं और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ऋषभ पंत विकेट कीपर कप्तान हैं।

धोनी के पास सिक्स सेंस है
बटलर ने कहा कि मुझे इस बात का विश्वास है कि धोनी के पास जरूर सिक्स सेंस है। वह निसंदेहर बेहतरीन कप्तान रहे हैं और तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो धोनी की पदचिन्होंने पर चलना चाहते हैं। इंग्लैंड के विकेट कीपर बटलर का मानना है कि विकेट कीपर बतौर कप्तान मैच को ज्यादा अच्छे से समझता है क्योंकि उसके पास 360 व्यू होता है वो मैदान के चारो ओर नजर रख पाता है। इससे आपको फैसले लेने में और भी ज्यादा मदद मिलती है क्योंकि विकेट कीपर यह समझ सकता है कि विकेट कैसा बर्ताव कर रही है और गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं।

टीम में विविधता
टीम के कप्तान संजू सैमसन के बारे में बटलर ने कहा कि वो लंबे समय से टीम से जुड़े हैं, वो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और मैच का आनंद लेते हैं। मुझे उम्मीद है कि टीम में भी वह यही लाने की कोशिश करेंगे। उनकी कप्तानी में बहुत जुनून है। बटलर ने टीम में बेन स्टोक्स को एक्स फैक्टर बताया है। उन्होंने कहा कि इस साल टीम में हमारे पास काफी विविधता है। हमारे पास बेन स्टोक्स, क्रिस मोरिस जैसे कुछ जबरदस्त वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं।

संगकारा की मौजूदगी अहम
बटलर ने कहा कि कुमार संगकारा जैसे लिजेंड की टीम में मौजूदगी हमारे लिए बहुत अहम है, वो अपने साथ जबरदस्त अनुभव और जनकारी लेकर आते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में उनके पास बहुत अनुभव है। उन्हें पता है कि खिलाड़ी से क्या अपेक्षा करनी चाहिए जोकि टीम के लिए काफी मददगार है। बता दें कि भारत के खिलाफ आखिरी वनडे में जॉस बटलर इंग्लैंड की टीम के कप्तान थे। भारत के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, भारतीय युवा खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना बेहतरीन अनुभव था। भारत के खिलाफ कप्तानी में मुझे मजा आया, उस अनुभव से मैंने काफी सीखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
