IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में 2 साल बाद हुई केएल राहुल की वापसी, जानें कैसी है विराट की प्लेइंग 11
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से आयोजित किये जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे संस्करण का आगाज नॉटिंघम के मैदान पर शुरू हो रही भारत और इंग्लैंड की 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिये हो रहा है। सीरीज के आगाज से भारतीय टीम को चोटिल हो रहे खिलाड़ियों की दिक्कत से जूझना पड़ा है जिसके चलते इस मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में सभी फैन्स की नजरें विराट कोहली की प्लेइंग 11 पर बनी हुई थी।
नॉटिंघम के मैदान पर खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच के टॉस में कप्तान विराट कोहली को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा, जहां पर इंग्लैंड के लिये कप्तान जो रूट ने जीत हासिल कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान जो रूट ने टॉस पर कहा कि यह पिच काफी ठीक नजर आ रहा है इसके चलते हम बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे।

2 साल बाद भारतीय टीम लौटे केएल राहुल
टॉस से पहलेे भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने माइकल होल्डिंग के साथ बात करते हुए आसमान में घिरे बादलों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि शायद पिच पहले सेशन में गेंदबाजों के पक्ष में जा सकती है, हालांकि माइकल होल्डिंग ने उन्हें बताया कि बादलों को देखकर कन्फ्यूज न हों क्योंकि पिच पूरी तरह से सूखी है। टॉस के फैसले को देखते हुए साफ है कि माइकल होल्डिंग ने एकदम सही सलाह दी थी।
वहीं पर भारतीय टीम के लिये इस मैच में केएल राहुल 2 साल बाद वापसी कर रहे हैं और इस मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आयेंगे। केएल राहुल ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

बारिश डालेगी मैच में खलल
मौसम की बात करें तो नॉटिंघम टेस्ट मैच में पहला दिन बादलों से भरा रहेगा तो वहीं पर दूसरे से 5वें दिन के बीच काफी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में फैन्स को दोनों टीमें के बीच मैच काफी रुकावटों से भरा नजर आयेगा। गेंदबाजों के लिये नॉटिंघम की पिच काफी हद तक मददगार साबित होने वाली है, जहां पर बॉल पिच होने के बाद बाउंस और कैरी करेगा और स्लिप पर विकेट लेने में कामयाब होते नजर आयेंगे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली को 2018 की टेस्ट सीरीज के दौरान सभी टॉस में हार का सामना कररना पड़ा था जिसके बाद इस पहले मैच में भी उनके हारने का सिलसिला जारी है।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: रॉरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, जैक क्राउली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर, सैम करन, ऑलि रॉबिन्सन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications