For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आसिफ रहेंगें लंबे अरसे तक मैदान से दूर

By Staff
Mohammad Asifलाहौर02 दिसंबर: पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को अगर आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ उनकी कोहनी की समस्या के लिए सर्जरी की सलाह देंगे तो फिर उन्हें मैदान लंबे अरसे तक दूर रहना होगा.

गौरतलब है कि आसिफ रविवार को विशेषज्ञ पाल एलाट से सलाह लेने सिडनी रवाना हो रहें हैं. एलाट उनके सर्जरी करने या न करने के बारे में सलाह देंगे. पाकिस्तान के मुख्य तेज गेंदबाज आसिफ अपनी चोट के कारण भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चिकित्सा पैनल के सदस्य डा सोहैल सलीम ने कहा,'पाकिस्तान के एक डाक्टर ने आसिफ को सर्जरी की सलाह दी है जबकि यहीं के डाक्टर ने बिना सर्जरी के उनकी चोट ठीक होने की बात कही थी. इसलिए तीसरी राय जानने के लिए उनको आस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है. समाचार पत्र (द न्यूज) ने सलीम के हवाले से बताया,'पाल एलाट आसिफ को सर्जरी की सलाह देते हैं तो वह सर्जरी करवाएंगे.

हालांकि इसके बाद की प्रक्रिया काफी छोटी होती है लेकिन रिकवरी में कुछ सप्ताह का समय लगता है. पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शफकत नगमी ने कहा कि आसिफ को अगले साल मार्च अप्रैल में शुरू होने वाली श्रृंखला के पहले आस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है ताकि वह पूरी तरह फिट हो सकें.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+