'हसीन' अदाओं पर क्लीन बोल्ड हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

मुरादाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जिंदगी के खूबसूरत बंधन में कदम रखा है। कोलकाता की मॉडल हसीन का निकाह समारोह शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित होली डे रीजेंसी होटल में आयोजित हुआ। शेरवानी और लाल पटके में सजे शमी लाल जोड़े में हसीन के साथ काफी खुश नजर आए।

यह भी पढ़ें- तो इसलिए हुआ यह

निकाह के सादा समारोह में सिर्फ करीबी लोग ही शरीक हुए। टीम इंडिया का कोई सदस्य आयोजन में नहीं पहुंचा। शमी के पिता तौफीक अहमद की ओर से छह जून को निकाह समारोह का निमंत्रण दिया गया था, रात नौ बजे परिजनों की ओर से मेहमानों के बीच खुलासा किया कि दोनों का निकाह एक माह पहले कोलकाता में हो चुका है, अब सिर्फ रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

इससे पूर्व रिसेप्शन के लिए पांच सितारा होटल में करीब छह बजे शमी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। हसीन जहां व उनके परिजन वहां पहले से ही मौजूद थे। दोनों के परिवार वालों ने संयुक्त रूप से अतिथियों की आवभगत की। खुद शमी भी सभी का गर्मजोशी से स्वागत करने में जुटे रहे।

समारोह में चंद करीबी लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री महबूब अली व राज्यमंत्री कमाल अख्तर, महापौर बीना अग्रवाल, बिलारी के विधायक हाजी इरफान व अमरोहा के एसपी एसके बघेल आदि ने शमी व उनकी जीवन संगिनी को शुभकामनाएं दीं। रात साढ़े नौ बजे नवदंपती समारोह स्थल से बाहर आए और मीडिया छायाकारों से रूबरू होकर चंद मिनट के बाद ही समारोह में लौट गए। समारोह स्थल में मीडिया कर्मियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।

कोलकाता के बड़े ट्रांसपोर्टर मुहम्मद हसन की बेटी हसीन जहां व अमरोहा के सहसपुर अलीनगर गांव के मूल निवासी क्रिकेटर शमी के बीच करीब दो साल पहले नजदीकी बढ़ी थी। सात अप्रैल 2014 को दोनों की मंगनी हो गई। पखवाड़े भर पहले ही दोनों परिवारों ने रिसेप्शन के लिए छह जून की तारीख तय की थी। नए जोड़ को देश भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Story first published: Saturday, June 7, 2014, 11:57 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+