वीवीएस लक्ष्मण ने बताए 2 तेज गेंदबाजों के नाम, जिन्हें खेलना रहा मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण 'क्लास बैटिंग' के लिए जाने जाते थे। जब वो क्रीज पर डटते थे तो फिर उनको आउट कर पाना गेंदबाजों के लिए आसान काम नहीं रहता था। लेकिन दो ऐसे तेज गेंदबाज रहे हैं जिनका सामना करना लक्ष्मण के लिए हमेशा मुश्किल भरा रहा। लक्ष्मण ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में बातचीत करते हुए बताया कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली को खेलना हमेशा चुनाैतीभरा रहा।
अपने समय में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग से उनकी कड़ी टक्कर रही। इन बल्लेबाजों ने अख्तर के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन शोएब ने भी इनके खिलाफ सफलता प्राप्त की। लक्ष्मण ने कहा, ''उस दौर में शोएब अख्तर, ब्रेट ली सबसे तेज रफ्तार में गेद डाला करते थे। उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता था। वह हमेशा मुकाबला करने के लिए तैयार रहते थे।''
बता दें कि आज तक शोएब अख्तर की पेस को याद किया जाता है। उनके नाम सबसे तेज गति से गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड है। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने वनडे क्रिकेट में कुछ क्षमताएं दिखाई हैं। पाकिस्तानी टीम को आशा है कि उनके पास तेज गेंदबाजों की नई पौध है। ऐसा माना जा रहा है कि ये गेंदबाज शोएब अख्तर, वकार यूनुस, वसीम अकरम जैसी गेंदबाजी कर सकते हैं।
वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा, ''पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल का मुकाबला काफी मुश्किल होता था और मैंने इसका लुत्फ भी उठाया है। उनकी 'दूसरा गेंद' फ्लड लाइट्स में पकड़ पाना काफी मुश्किल होता था। मैंने जितने भी ऑफ-स्पिनर्स का सामना किया है, उसमें सईद अजमल मुश्किल गेंदबाज ही रहे हैं। वो जिस तेजी से गेंद फेंकते थे, वो उनको घातक गेंदबाज बनाती थी।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
