Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टिम पेन का विवादों से पुराना नाता, भारतीय खिलाड़ियों से भी भिड़ चुके हैं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब टिम पेन ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला सुना दिया। हालांकि इसके जिम्मदार वो खुद रहे हैं। आॅस्ट्रेलियाई टीम के लिए माैजूदा समय सब सही चल रहा था। टीम ने टी20 विश्व कप 2021 का खिताब अपने नाम किया। लेकिन इसके बाद फिर टीम में बवाल मच गया है। टिम पेन पर एक लड़की को अश्लील तस्वीर और गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगा है। हालांकि यह मामला 2017 का है। टिम पेन ने आज यानी कि शुक्रवार मीडिया के सामने ये बात कबूली है। इसके लिए टिम पेन ने अपनी पत्नी, परिवार और फैंस से माफी मांगी है। हालांकि टिम पेन का विवादों से पुराना नाता है। वह अपनी हरकतों के कारण कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। यहां तक कि वह मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों से भी भिड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- रोहित को दूर करनी होंगी ये कमजोरियां, नहीं तो मुश्किल रहेगा ICC ट्रॉफी जीतना

अश्विन पर किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

अश्विन पर किया था अभद्र भाषा का इस्तेमाल

इस साल में जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो टिम पेन रविचंद्रन अश्विन पर आपा खोते दिखे थे। सिडनी में सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा था और भारतीय टीम मैच बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। जब अश्विन और हनुमा विहारी क्रीज पर खड़े थे और टिम पेन ने अश्विन को स्लेज करते हुए अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट की तलाश थी तो ऐसे में टिम पेन विकेट के पीछे से चाह रहे थे कि किसी भी तरह से अश्विन का ध्यान खेल से भटक जाए। यह मैच एक समय ऑस्ट्रेलिया जीतता दिख रहा था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे ड्रा कर दिया, जिस कारण टिम पेन काफी निराश थे। हालांकि बाद में टिम पेन ने अश्विन से माफी भी मांगी थी।

कोहली से भी भिड़ गए थे

कोहली से भी भिड़ गए थे

टिम पेन एक बार भारतीय टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान विराट कोहली से भी भिड़ चुके हैं। साल 2018 में पर्थ में हुए एक टेस्ट के दाैरान पेन ने कोहली को काफी बुरे शब्द कहे थे। पेन ने कोहली ने कहा था, ''तुम वो इंसान हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत रहने की कोशिश क्यों कर रहे हो।'' इस दाैरान टिम पेन कोहली के काफी करीब आते भी दिखे। ऐसे में अंपायर क्रिस गफ्फनी ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि आप दोनों कप्तान हैं, समझदारी से काम लें। जवाब में पेन ने जवाब दिया, ''हम सिर्फ बात कर रहे हैं. हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे...विराट खुद को शांत रखो।'' इसके बाद पेन ने एक बयान देते हुए कहा था कि उन्हें कोहली से भिड़ने से मजा आता है, लेकिन उनसे निराश नहीं है।''

क्या है कप्तानी छोड़ने के पीछे का पूरा मामला?

क्या है कप्तानी छोड़ने के पीछे का पूरा मामला?

टिम पेन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फीमेल को-वर्कर (महिला सहकर्मी) को अश्लील तस्वीरें व मैसेज भेजे थे। यह मैसेज ऐसे थे कि जिन्हें सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता। साल 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी छोड़नी पड़ीं थी तो टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब टिम पेन विवाद में फंसने के बाद कप्तानी छोड़ दी है। पेन शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+