स्टीव स्मिथ ने सीखा धोनी का हेलीकॉप्टर शाॅट, वीडियो हो रहा है वायरल
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के दम पर भी गहरी पहचान बनाई। उन्हें मैदान पर हेलीकॉप्टर शाॅट खेलते हुए देखने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। धोनी के इस शाॅट में इतनी पावर होती है कि गेंद सीधी 6 रन के लिए जाती है। उनके जैसा शाॅट मारना आसान नहीं है, लेकिन अब कई दिग्गज हैलिकाॅप्टर शाॅट खेलने की कोशिश करते हैं। अब आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ भी हैलिकाॅप्टर शाॅट सीखने में लगे हुए है।
आईपीएल सीजन-13 में राजस्थान राॅयल्स की कप्तानी करने वाले स्मिथ को प्रैक्टिस मैच के दाैरान हेलीकॉप्टर शाॅट खेलते हुए देखा गया है। राजस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में स्मिथ धोनी की तरह हेलिकाॅप्टर शाॅट जड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता था कि हेलिकाॅप्टर शाॅट खेलना आसान नहीं, लेकिन भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इसे गलत साबित कर दिया। धोनी के बाद पांड्या ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिनके बल्ले से फैंस को हेलिपकाॅप्टर शाॅट देखने को मिला है।
View this post on InstagramGotta love a captain who plays the helicopter shot! 😉 #HallaBol #RoyalsFamily @steve_smith49
A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) on
बता दें कि राजस्थान ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरूआत की है। अब टीम की 27 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टक्कर होनी है। स्मिथ पूरी लय में है जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 47 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी। उम्मीद है कि अब स्मिथ के बल्ले से पंजाब के खिलाफ हैलिकाॅप्टर शाॅट देखने को मिलें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
