वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के रोचक समीकरण, किस तरह से मिल सकती है भारत को एंट्री
नई दिल्लीः ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा क्लीन-स्वीप के बाद एक रोमांचक फिनिश के लिए तैयार है, जिसने भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहले दो स्थानों के लिए लड़ाई तेज कर दी है। फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 18 जून से 22 जून तक खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। इसके परिणामस्वरूप उन्हें 68.7 प्रतिशत अंक और 412 अंक प्राप्त हुए।

नई अपडेट के बाद और रोचक हुआ मामला-
इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 0.5 प्रतिशत दूर है, जो 69.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है और चार टेस्ट श्रृंखला से 332 अंक प्राप्त कर रहा है।
शीर्ष स्थान पर 71.7% के साथ भारत का कब्जा है, पांच श्रृंखलाओं में से 430 अंक हासिल किए हैं जो उन्होंने 2019-2021 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में खेले हैं और उसके बाद न्यूजीलैंड 70% और 420 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
'विराट कोहली ने भारत को टफ टीम बना दिया है, आप उन पर छींटाकशी नहीं कर सकते'- हुसैन

भारत के लिए ये हैं समीकरण-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर एक अपडेट देते हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ट्वीट किया, "श्रीलंका पर 2-0 की सीरीज़ स्वीप के साथ, इंग्लैंड अब ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में ऑस्ट्रेलिया से केवल 0.5 प्रतिशत अंक पीछे है।"
इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला, 5 फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगी, जो डब्ल्यूटीसी के फाइनलिस्ट को तय करने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 4-0, 3-0, 3-1, या 2-0 से श्रृंखला जीतने की जरूरत है, जबकि 0-3 या 0-4 की हार मिली तो भारतीय टीम की फाइनल में जाने की संभावनाएं चौपट हो जाएंगी।

ये टीमें अब होड़ से बाहर हैं-
ऑस्ट्रेलिया के लिए, चीजें बहुत सरल हैं क्योंकि उन्हें तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से बचना होगा और फाइनल में बर्थ बुक करने के लिए कम से कम दो गेम जीतने की आवश्यकता होगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के पास WTC से पहले कोई भी श्रृंखला निर्धारित नहीं है और उनकी संभावना मुख्य रूप से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
जहां तक दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश जैसी अन्य टीमों का सवाल है, तो वे फाइनल में नहीं पहुंच सकती हैं, भले ही वे अपने सभी बचे हुए मैच जीत लें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
