ओलंपिक : भारतीय कुश्तीबाज रविंदर खत्री पहले ही मुकाबले में हारकर बाहर, हरदीप से बचीं उम्मीदें
रियो डी जनेरियो। भारतीय पहलवान रविंदर खत्री रियो ओलंपिक में सोमवार को ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 85 किलोग्राम भारवर्ग में अपने पहले ही मुकाबले में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
इस मुकाबले में रविंदर हंगरी के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्टर लॉरिंज के सामने जरा भी टिकते नजर नहीं आए। वह यह मुकाबला 0-9 से हार गए। Rio Olympics ट्रैक फाइनल : ललिता बाबर 3000 मीटर स्टीपलचेज में नहीं दिला पाईं भारत को पदक
हंगरी के खिलाड़ी ने भारत के 24 वर्षीय खिलाड़ी रविंदर के सामने मुकाबले को एकतरफा सा बना दिया। खत्री ओलंपिक में जगह बनाने में भाग्यशाली रहे थे क्योंकि कजाखिस्तान में एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी किर्गिस्तान के केनझीव झनारबेक डोप परीक्षण में फेल हो गए थे।
#Rio Olympics Jumping: भारत के रंजीत माहेश्वरी पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में 30वें स्थान पर रहकर बाहर
यह पहला मौका है जब दो भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान रियो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। इससे पहले एथेंस ओलंपिक 2004 में मौसम खत्री ने क्वॉलीफाई किया था। हालांकि, 98 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में अभी हरदीप सिंह से भारत को उम्मीदें हैं। वह मंगलवार को चुनौती पेश करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
