Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टी-20 सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच बोले, पहले उनके पास धोनी थे, अब हार्दिक पांड्या हैं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर बोल रहा है। हार्दिक पांड्या की जबरदस्त बल्लेबाजी की ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बल्कि ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच भी मुरीद हैं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने हार्दिक पांड्या की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है। लैंगर ने कहा कि पहले टीम इंडिया के पास महेंद्र सिंह धोनी थे, लेकिन अब उनके पास हार्दिक पांड्या हैं जो फिनिशर की भूमिका को जबरदस्त तरीके से निभा रहे हैं।

दूसरे टी-20 मैच में भारत की जीत के बाद लैंगर ने कहा कि यह जबरदस्त मैच था। हमे पता है कि पांड्या कितने खतरनाक खिलाड़ी हैं। पहले टीम के पास एमएस धोनी थे और अब पांड्या हैं, जिस तरह से उन्होंने इस सीजन में खेल दिखाया है वह जबरदस्त है, आखिर में उनकी पारी काफी प्रभावी थी। टी-20 टीम की बात करें तो भारतीय टीम काफी मजबूत थी और उनके पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा कि मुझे लगता है कि मैच काफी करीबी था। हमारी फील्डिंग काफी अच्छी थी, लेकिन भारत के पास टी-20 के जबरदस्त खिलाड़ी हैं।

कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए लैंगर ने कहा कि कोहली के कुछ शॉट काफी अच्छे थे, मैंने पहले भी कहा है कि कोहली मेरी नजर में जितने भी खिलाड़ियों को देखा है उसमे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुछ शॉट्स जो कोहली ने खेले वह काबिले तारीफ हैं। हमारी टीम को लगा कि उनके पास बोर्ड पर पर्याप्त रन हैं,जिससे वह भारत को हरा सकते हैं। मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, यह जबरदस्त मैच था। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी।

अपनी आतिशी पारी के बारे में पांड्या ने कहा कि मैंने पहले भी इस तरह से बल्लेबाजी की है। बस अब मेरे प्रदर्शन को अब हाइलाइट किया जा रहा है। हम हमेशा से शीर्ष की लिस्ट में रहे, अधिकतर बार मैं शीर्ष तीन बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में रहा। फिलहाल मैं बहुत अच्छे जोन में हूं और मौजूदा स्थिति से बहुत ज्यादा अभिभूत नहीं हूं। यह मेरा काम है कि मैच को फिनिश करूं और मैंने ये इस मैच में किया।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 12:14 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+