इंजमाम उल हक ने बताई वो पारी जिसके कारण 2017 में चैंपियंस ट्राॅफी जीत सका पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उस समय सबको चाैंका दिया था जब 2017 चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत को हरा दिया था। पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नहीं रहा लेकिन बावजूद इसके टीम खिताब जीतने में सफल हो गई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने अब बताया है कि किस पारी के चलते पाकिस्तान चैंपियंस ट्राॅफी जीतने में कामयाब हो पाया था।
इंजमाम ने, 'एक पारी से कभी-कभी मैच का पासा पलट जाता है। फखर जमां ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 रनों की तेज पारी खेली थी। उन्होंने जिस आक्रामकता से बल्लेबाजी की थी, उसने पूरी टीम में आत्मविश्वास भरने का काम किया। पूरी टीम के अंदर विश्वास पैदा हो गया कि वो भी आक्रामक क्रिकेट खेल सकते हैं। फिर इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद सबने फॉर्म में वापसी की।' इंजमाम ने आगे यह भी कहा कि जब टीम से बात हुई थी, पहले मैच में भारत के खिलाफ हार के बाद, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वो खिताब अपने नाम कर पाएंगे। इंजमाम ने कहा कि खिलाड़ियों के अंदर बस इतना था कि किसी तरह अगले दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना लें।
बता दें कि पाकिस्तान उस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में 8वें पायदान था, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को पटखनी दी थी। ओपनिंग मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव भी किए गए। उस समय के कोच मिकी अर्थर और कप्तान सरफराज अहमद ने टीम में बदलाव किए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
