India Vs Australia: 'ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना लगभग नामुमकिन'
India Vs Australia: पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के लिए वापसी की राह आसान होती नही दिख रही है। इसकी बड़ी वजह है कि कप्तान कोहली अब बाकी के तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दूसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा टीम में नहीं हैं। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं, यही नहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घायल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे हालात में वापसी करना टीम इंडिया के लिए काफी चुनौतीभरा होने वाला है। क्रिकेट जगत से जुड़े कई दिग्गजों का भी मानना है कि भारतीय टीम यहां से वापसी नहीं कर पाएगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर ब्रैड हाडिन का भी मानना है कि भारतीय टीम के पास अब वापसी का मौका नहीं है।
हाडिन का मानना है कि अगर भारत इस सीरीज में वापसी करता है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भारत यहां से वापसी कर सकता है। भारत के पास एकमात्र मौका था पहला टेस्ट मैच जीतने का क्योंकि वहां के हालात भारतीय टीम के गेंदबाजों के पक्ष में थे, मुझे लगा कि भारत अच्छे रन बोर्ड पर लगाएगा। लेकिन अब नहीं लगता है कि सीरीज में टीम वापसी कर पाएगी।
ब्रैड हाडिन ने कहा कि ब्रिस्बेन टेस्ट भारत के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा होगा। यहां ऑस्ट्रेलिया ने मुश्किल से कभी हार का सामना किया है। हालांकि हाडिन का कहना है कि तीसरा और चौथा टेस्ट भारतीय टीम के लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि यहां कि पिच उनके अनुकूल हैं। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर सकी थी। दूसरी इनिंग में टीम महज 36 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया की इस मैच में क्या रणनीति होगी। बता दें कि अगला मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
