IPL 2021 प्वाइंट टेबल अपडेट, पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में कौन कितना आगे
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत काफी अच्छी हुई है और कुछ मुकाबले नाखून चबाने वाले साबित हुए हैं। इसी के साथ यह समय हो गया है कि हम आपको आईपीएल की अंक तालिका और ऑरेंज व पर्पल कैप होल्डर के बारे में भी बताएं क्योंकि सभी टीमों ने अपनी शुरुआत कर दी है और यहां से हर मैच के साथ प्रतियोगिता और कड़ी होती जाएगी।
आइए देखते हैं प्रतियोगिता में आंकड़ों का क्या हाल है-
आईपीएल 2021 अंक तालिका-
बात करते हैं आईपीएल अंक तालिका की। सीजन का पहला मुकाबला हारने के बाद जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन मैच जीते हैं उसके बाद वे अंक तालिका में नंबर 1 पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने ताजा मुकाबले में केकेआर को 18 रनों से हराने में कामयाबी की थी। आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के भी 6-6 अंक हैं। नेट रन रेट यहां पर मुख्य भूमिका निभाता है जिसके आधार पर टीमों का क्रम तय किया गया है।
- चेन्नई सुपर किंग्स
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- दिल्ली कैपिटल्स
- मुंबई इंडियंस
- सनराइजर्स हैदराबाद
- कोलकाता नाइट राइडर्स
- राजस्थान रॉयल्स
- पंजाब किंग्स
आईपीएल 2021 अंक तालिका की पूरी डिटेल्स की जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं
ऑरेंज कैप की रेस शुरू हुई-
पंजाब के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले धवन नंबर एक हैं जिन्होंने 4 मुकाबलों में 231 रन बना लिए हैं। मैक्सवेल ने इतने ही मैचों में 176 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ नाबाद 63 रनों की पारी खेलने वाले जॉनी बेयरस्टो नंबर तीन पर आ गए हैं।
- शिखर धवन- 231 रन
- ग्लेन मैक्सवेल- 176 रन
- जॉनी बेयरस्टो- 173 रन
- फॉफ डु प्लेसिस- 164 रन
- नितीश राणा- 164 रन
ऑरेंज कैप की डिटेल्स लिस्ट के लिए यहां पर क्लिक कर सकते हैं
पर्पल कैप-
अब बात करते हैं पर्पल कैप की जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों को मिलती है। यहां पर हर्षल पटेल नंबर वन हैं जिन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। दीपक चाहर के नाम अब चार मैचों में 8 विकेट हो गए हैं। वे दूसरे स्थान पर हैं। लगातार बेहतर गेंदबाजी कर रहे आवेश नंबर तीन पर आते हैं जिन्होंनें 8 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर भी 8 विकेट ले चुके हैं।
- हर्षल पटेल- 9 विकेट
- दीपक चाहर- 8 विकेट
- आवेश खान- 8 विकेट
- राहुल चाहर- 8 विकेट
- आंद्रे रसेल- 7 विकेट
पर्पल कैप की डिटेल्स लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications



