Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Auction 2021: स्टीव स्मिथ पर बोले मोहम्मद कैफ, हमे तो वो बहुत सस्ते में मिल गए

IPL Auction 2021: आईपीएल के 14वें सीजन से पहले आज हो रही नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। बता दें कि इससे पहले स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्सट की टीम में थे, लेकिन आईपीएल के पिछले सीजन में स्मिथ बैट से कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसके बाद राजस्थान की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद स्मिथ को दिल्ली की टीम ने खरीद लिया है।

स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदने पर खुशी जाहिर की है। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपए में खरीदने के बाद कहा कि हमे उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी कम कीमत में मिल जाएंगे। हमे लगा था कि उनके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन वो हमारी उम्मीद से कम कीमत पर मिल गए हैं। कैफ ने कहा कि मुझे लगा था कि वो थोड़ा और महंगे जाएंगे, लेकिन हम खुश हैं कि हम उन्हें इतने कम पैसे में ले पाए।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि यह हमारी प्लानिंग के हिसाब से गया है, रिकी पोंटिंग और मैनेजमेंट काफी खुश है, हमे स्टीव स्मिथ कम कीमत में मिले हैं। लोग उनके हालिया फॉर्म को लेकर बात कर रहे हैं कि वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। लेकिन जिस स्तर के वह खिलाड़ी हैं और जितना उनके पास अनुभव है, वह हमारे लिए काफी मददगार साबित होगा। कैफ ने कहा कि हमे 8 खिलाड़ियों की दरकार है, हमारे पास कोर खिलाड़ी हैं और अगर हम नीलामी में हिस्सा नहीं लेते हैं तो भी टीम खड़ी कर सकते हैं। लेकिन हम बैकअप खिलाड़ी चाहते हैं और स्टीव स्मिथ हमे मिल गए हैं।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 16:50 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+