दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, सुरेश रैना की हुई वापसी
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 टीम की घोषणा हो चुकी है। रविवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का रहा। रैना पिछले काफी समय से टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे थे।
बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज के बाद 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 18 फरवरी को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। बता दें कि रैना के अलावा केएल राहुल की भी टी20 टीम में वापसी हुई है।
रैना आखिरी बार 1 फरवरी, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में भारत के लिए खेलते नजर आए थे। वहीं आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18, 21 और 24 फ़रवरी को जोहान्सबर्ग, सेंच्युरियन और केप टाउन में क्रमशः तीन टी 20 मैच खेलेंगे।
16 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है।
विराट (कप्तान) रोहित (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, यजुवेंजद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयेदव उनादकट, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
