Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SRH vs RR : राजस्थान ने तोड़ा हार का सिलसिला, 5 विकेट से जीता मैच

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 26वें मैच में राजस्थान राॅयल्स ने सनराइडर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ राजस्थान ने हार का सिलसिला भी तोड़ दिया है। राजस्थान की यह 7 मैचों में तीसरी हार रही है। इससे पहले राजस्थान को लगातार दो जीत के बाद अगले 4 मैच हारने पड़े थे। वहीं हैदराबाद की यह चाैथी हार रही है। मैच जितवाने में राहुल तेवतिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी जिन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली।

राजस्थान को 159 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 1 गेंद रहते हासिल किया। तेवतिया के अलावा रियान पराग ने 26 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आए बेन स्टोक्स ने 5, जोस बटल ने 16, स्टीव स्मिथ ने 5, जबकि संजू सैमसन ने 26 रन बनाए। इनके अलावा राॅबिन उथप्पा ने 18 रन बनाए। राजस्थान ने महज 78 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन तेवतिया ने रियान पराग के साथ मिलकर हाथ से गया मैच अपनी ओर खींच लिया।

इससे पहले हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 4 विकेट खोकर 159 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान डेविड वार्नर ने 38 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं विकेटकीपर जाॅनी बेयरस्टो ने 19 गेंदों में 16 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए मनीष पांडे ने 44 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। केन विलियमसन ने नाबाद 22, जबकि प्रियम गर्ग ने नाबाद 15 रन बनाए।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 25 रन देकर 1 विकेट लिया। कार्तिक त्यागी ने 3 ओवर में 29 रन देकर, जबकि जयदेव उनादकट ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1-1 विकेट लिया। राहुल तेवतिया सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 35 रन दिए।

यहां देखें स्कोर-

1
47963

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
हैदराबाद : डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (w), मनीष पांडे, केन विलियमसन, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन

राजस्थान: जोस बटलर (w), रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (c), बेन स्टोक्स, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण आरोन

Story first published: Sunday, October 11, 2020, 19:16 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+