Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 CWC: जिम्बाब्वे के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया

माउंट मौंगानुई। आीसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया की विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहद मजबूत टीम को 100 रनों से हराने वाली टीम इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इसी के साथ टीम इंडिया क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच चुकी है।

अब भारत शुक्रवार को यहां कमजोर मानी जाने वाली जिम्बाब्वे टीम को हराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा। हालांकि अपने आखिरी लीग मैच में टीम के साथ प्रयोग करने का मौका भी होगा।

बता दें कि भारत के लिए लीग चरण में एकमात्र बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की टीम मानी जा रही थी लेकिन रही थी लेकिन भारत ने उसे अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 100 रन से हराया। भारतीय तेज गेंदबाजों कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

यह अब देखना होगा कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ उन्हें फिर मैदान पर उतारते हैं या क्वॉर्टर फाइनल के लिए तरोताजा रखते हैं।

बता दें कि टीम में चोटिल तेज गेंदबाज इशान पोरेल के कवर के तौर पर विदर्भ के तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे को मौका दिया गया है। अब माना जा रहा है कि ठाकरे को उनके पहले ही मैच में मौका मिल सकता है। इशान की ऐड़ी में चोट है और पपुना न्यू गिनी के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने उनकी जगह ली।

भारतीय गेंदबाजी इकाई काफी मजबूत लग रही है जिसमें बायें हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय तेज गेंदबाजों का साथ निभा रहे हैं। कप्तान पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में है और अब तक मुश्किल हालात में उनकी परीक्षा नहीं हो पाई है।

वहीं जिम्बाब्वे की बात करें तो उसे ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को 7 विकेट से आसानी से हरा दिया था। जिम्बाब्वे अब यदि उलटफेर भरी जीत दर्ज नहीं करता है तो ग्रुप-बी से भारत और ऑस्ट्रेलिया का क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाना लगभग तय है।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुबमन गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी और शिव सिंह।

जिम्बाब्वे: लियाम रोचे (कप्तान), रॉबर्ट चिम्हिन्या, जोनाथन कोनोली, एलेस्टर फ्रॉस्ट, टैन हैरिसन, वेस्ले माधेवेर, तनुनुर्वा माकोनी, डोनाल्ड म्लाम्बो, तिनाशे नेनहुन्जी, एनकोसिलातु नूनू, कीरन रोबिन्सन, जेडेन शादेनडोर्फ और मिल्टन शुम्बा।

Story first published: Thursday, January 18, 2018, 14:13 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+