Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट की जगह में बदलाव हुआ, जोहांसबर्ग में नहीं होगा मैच

नई दिल्लीः भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की जगह में बदलाव किया गया है। अब ये टेस्ट मुकाबला केपटाउन से जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी है।

जोहांसबर्ग में ही सीरीज का पहला टेस्ट मैच होने के साथ तीसरा मैच खेलना भी शेड्यूल किया गया था। दोनों देशों के बीच में पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से शुरू होगा और तीसरा टेस्ट मैच 3-7 जनवरी को होगा। अब यह मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट मैच होगा जो 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट पर खेला जाएगा।

हालांकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस बात के पीछे कोई कारण नहीं बताया है कि तीसरा टेस्ट केपटाउन में क्यों मूव किया गया है। सीएसए ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि वे यहां पर कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। टीम इंडिया ने पिछले तीन सालों में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर दो बार मात दी है। विराट कोहली एंड कंपनी अब टेस्ट मैचों में विदेशी दौरों पर जीत हासिल करने लगी है। उन्होंने इंग्लैंड को भी उसकी धरती पर हाल में ही मात दी थी। सीरीज के 4 टेस्ट होने तक भारत 2-1 से आगे था।

भारत साउथ अफ्रीका के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के अलावा तीन वनडे और चार टी20 मुकाबले खेलेगा जो 11 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। अगले साल भी टी20 वर्ल्ड कप है जो ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। ऐसे में सभी टीमें फिर से टी20 फॉर्मेट पर ही फोकस जारी रखेंगी।

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा चौथे टी20 मुकाबले के साथ 26 जनवरी को खत्म हो जाएगा।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 21:29 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+