कोहली ने दिया WTC Final में बेस्ट ऑफ थ्री कराने का सुझाव, माइकल वॉन-विलियमसन ने किया विरोध
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में कीवी टीम ने विराट सेना को 8 विकेट से हराकर पहला टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने का कारनामा किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच में हार हासिल करने के बाद आगामी टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता का पता लगाने के लिये बेस्ट ऑफ थ्री टूर्नामेंट का आयोजन करने का प्रस्ताव दिया। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली का यह सुझाव इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग को पसंद नहीं आया है।
और पढ़ें: WTC फाइनल में हार के बाद BCCI कैंसिल कर सकता है भारतीय टीम की छुट्टियां, जानें क्या है कारण
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा,' मैंं 2 साल तक चलते वाले इस टूर्नामेंट का विजेता घोषित करने के लिये सिर्फ एक मैच के पक्ष में नहीं हूं। अगर यह एक टेस्ट सीरीज होती तो शायद टीम का असल चरित्र सामने आ पाता। इसे कम से कम 3 मैचों की सीरीज होनी चाहिये जिसमें टीम के वापसी करने की काबिलियत भी सामने आती है या फिर पूरी तरह बिखरने का पता चलता है। यह सिर्फ 2 दिन के दबाव का नतीजा नहीं होना चाहिये जिसके चलते आप अच्छी टेस्ट टीम नहीं बने रहते, मुझे इसमें विश्वास नहीं है।'
और पढ़ें: WTC फाइनल में पंत की बल्लेबाजी से नाराज हुए गावस्कर, कहा- धोनी थे केयरफ्री ऋषभ हैं केयरलेस

विलियमसन ने कहा- फाइनल में सिर्फ एक ही मैच होना चाहिये
वहीं विराट कोहली के इस सुझाव को न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपना समर्थन नहीं दिया है और उनका मानना है कि फाइनल का मतलब ही यही होता है कि कुछ भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कीवी टीम के कप्तान ने साल 2015 और 2019 के विश्व कप फाइनल में लगातार दो बार हार हासिल करने के बाद 2021 की टेेस्ट चैम्पियनशिप को जीतने का काम किया है। उनका मानना है कि जब इतनी सीरीज खेलकर टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसके लिये 3 मैचों की सीरीज खेलना बड़ी चुनौती होगी।5
उन्होंने कहा,' मुझे लगता है कि फाइनल मैच की सबसे बड़ी खासियत ही यही होती है कि कुछ भी हो सकता है। हम सभी जानते हैं कि क्रिकेट कितना बेरहम गेम साबित हो सकता है और हमने पिछले कई मुकाबलों में यह होते हुए देखा है। सिर्फ एक फाइनल मैच इसमें एक खासियत लेकर आता है और इसे बेहद खास बनाता है। मुझे लगता है कि दोनों तरफ से कई बातें कही जा सकती हैं और इतना सारा क्रिकेट होते हुए 3 मैचों की सीरीज कराना आसान नहीं होगा। जब आप एक सीरीज खेलते हैं तो आप ज्यादा सीखते हैं और ज्यादा कमजोरियां का भी खुलासा होता है। लेकिन यह काफी शानदार मैच रहा है। यह पहली बार था जब दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी और शानदार क्रिकेट का खेल दिखाया।'

क्या आईपीएल के शेड्यूल को घटायेगा बीसीसीआई
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने अपने पिछले 2 टेस्ट सीरीज में पहला मैच हारने के बाद वापसी करते हुए सीरीज में जीत हासिल करने का काम किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की तो इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। वहीं पर विराट कोहली के इस सुझाव पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट कर कई कारण बताये कि ऐसा क्यों नहीं होना चाहिये।
उन्होंने कहा,'अगर आप टेस्ट सीरीज को फाइनल के तौर पर आयोजित कराना चाहते हैं तो कहां पर शेड्यूल करेंगे। क्या उस साल आप आईपीएल को दो हफ्ते पहले खत्म कर देंगे। मुझे इस पर शक है। फाइनल सिर्फ एक मैच का खेल होते हैं जहां पर टीमों और खिलाड़ियों को अपना बेस्ट प्रदर्शन देना होता है और यही चीज उन्हें खास बनाती हैं।'

ब्रैड हॉग ने भी किया वॉन का समर्थन
वहीं पर माइकल वॉन के इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने भी अपना समर्थन जताया है और ट्वीट करते हुए लिखा किया कि अल्टीमेट टेस्ट का चैम्पियन पता करने के लिये सिर्फ एक ही टेस्ट मैच कराया जाना चाहिये।
उन्होंने लिखा,'माइकल वॉन से पूरी तरह से सहमत हूं। इसे और ज्यादा मुश्किल होने की जरूरत नहीं है। यह अल्टिमेट टेस्ट है। इसे ऐसा ही रहना चाहिये।'
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2000 के बाद पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीतने का काम किया है। साल 2000 में खेली गई आईसीसी की नॉकआउट ट्रॉफी में कीवी टीम ने भारत को हराकर जीत हासिल की और उसके बाद 2015 और 2019 विश्व कप में खिताब के करीब आये थे लेकिन दोनों ही मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
