For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

LGM Trailer Launch: 'मैनेजमेंट से बात करूंगा..,' एक्टर योगी बाबू के सवाल पर MS Dhoni के जवाब ने लूटी महफिल

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के वैसे तो देशभर में बड़ी संख्या में फैंस हैं, लेकिन सीएसके (CSK) के साथ उनके जुड़ाव के कारण चेन्नई के लोगों का कैप्टन कूल के साथ एक खास नाता है। इस बीच 10 जुलाई को एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'एलजीएम' (लेट्स गेट मैरिड) का ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में शामिल एक्टर योगी बाबू ने माही से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिसका एमएसडी ने भी मजेदार जवाब दिया।

दरअसल, धोनी को तमिलनाडु में प्यार से 'थाला' (कैप्टन या लीडर) कहा जाता है। एमएस धोनी और साक्षी का 9 जुलाई को चेन्नई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। माही के फैंस ने इस दौरान जोरदार जयकारों के साथ उनका स्वागत किया और उन पर फूलों की वर्षा की।

लीला पैलेस में लॉन्च हुआ ट्रेलर
'एलजीएम' का ट्रेलर लॉन्च 10 जुलाई को चेन्नई के लीला पैलेस में हुआ। 'एलजीएम' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले योगी बाबू ने जब कार्यक्रम के दौरान एमएस धोनी से उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नियुक्त करने के लिए कहा, तो धोनी ने इस सवाल का सबसे मजेदार जवाब दिया।

एमएस धोनी के जवाब ने लूटी महफिल
उन्होंने कहा कि, अंबाती रायडू रिटायर हो गए हैं। इसलिए, हमारे पास सीएसके में आपके लिए जगह है। मैं मैनेजमेंट से बात करूंगा। लेकिन, आप फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। मैं आपको बताऊंगा, आपको इसके लिए लगातार खेलना होगा। वे बहुत तेज गेंदबाजी करते हैं और वे केवल आपको घायल करने के लिए गेंदबाजी करते हैं।'

ये भी पढ़ें- Video: जब Ajinkya Rahane की बात सुनकर ठहाके मारकर हंसने लगे Rohit Sharma, जानें क्या है पूरा मामला

एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है एलजीएम
दरअसल, धोनी ने एक प्रोडक्शन शुरू किया है जिसका नाम- धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और 'एलजीएम' उनकी पहली फिल्म होगी। 'लेट्स गेट मैरिड' या 'एलजीएम' एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है जिसमें हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं योगी बाबू और मिर्ची विजय सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के अंत में या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

Story first published: Tuesday, July 11, 2023, 15:56 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+