For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

MS Dhoni: चैंपियन बनने के बाद कृष्ण भक्ति में लीन हुए एमएम धोनी, माही के हाथ में गीता देख फैंस हुए खुश

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल खिताब जिताने के बाद एमएस धोनी अब मुंबई पहुंच गए हैं। जहां उनके घुटने की सर्जरी होने की संभावना है, लेकिन इस बीच धोनी के हाथ में जो धर्मग्रंथ दिखा, उसको लेकर सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल के फैंस काफी खुश हैं। सीएसके के कप्तान के हाथों में भगवद गीता देखने को मिली। धोनी की नए अंदाज में तस्वीर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया कि 'एमएस धोनी डॉक्टर परदीवाला से मिलने गए थे। उन्होंने सर्जरी का ऑप्शन चुना है। अगले सीजन में पूरी तरह से फिट होने के लिए धोनी सर्जरी करवाएंगे। डॉ दिनशॉ पारदीवाला वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने ऋषभ पंत का इलाज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएस धोनी बुधवार को अपना इलाज कराने के सिलसिले में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान पहुंचे थे, यहां उन्होंने डॉ दिनशॉ पारदीवाला से सलाह ली। जोकि स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में स्पेशलिस्ट के साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने फाइनल में ट्रॉफी जीतकर रिटायरमेंट के सवाल पर भी स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, 'अगर कंडीशंस को देखें तो मेरे लिए रिटायरमेंट लेने का यह सही समय है। मेरे लिए ये कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है। इसके लिए मेरे शरीर को साथ देना होगा।' ऐसे में अब धोनी के घुटने की सर्जरी के बाद जीचें ज्यादा स्पष्ट हो सकेंगी।

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व का ही कमाल है कि, जिसने भी उनकी कप्तानी में मैच खेला वो फिर कैप्टन कूल की प्रशंसा किए बिना रह नहीं सका। इस बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे ने कहा कि टीम को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान एमएस धोनी की जरूरत है। धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके को पांचवीं बार टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की सर्जरी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, चेन्नई के CEO ने बताया कब शुरू होगा ट्रीटमेंट

दुबे ने कहा कि धोनी ने उनका परिचय विचारों की स्पष्टता से कराया है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि वह अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, लेकिन हमें उनकी जरूरत है, ताकि हम खुद के बेहतर बना सकें। माही भाई से मुझे सोचने की स्पष्टता मिली है।

Story first published: Thursday, June 1, 2023, 16:47 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+