For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : गोल्ड से चूके मोहम्मद अनस, 400 मीटर रेस में भारत को दिलाया सिल्वर

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन आठवें दिन भी शानदार रहा। इस दिन पहले घुड़सवारी में भारत ने दो मेडल जीते इसके बाद भारत भारतीय एथलेटिक्स की नई स्टार हिमा दास ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिया। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली 18 साल की हिमा ने शानदार प्रदर्शन किया और 50.79 सेकेंड का समय लेकर रजत जीता। वहीं बहरीन की सल्वा नासीर ने 50.09 सेकेंड का नया एशियाई खेल रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। वहीं इसी के साथ भारत के धावक मोहम्मद अनस याहिया ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीत देश का मान बढ़ाया, मोहम्मद अनस ने 45.69 सेकेंड का समय लेकर भारत को रजत दिलाया. वहीं राजीव अरोकिया 45.84 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। हालांकि अनस से गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अंतिम समय में वह थोड़े पिछड़ गए और उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।

अनस के अलावा राजीव से भी पदक की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उन्होंने फैंस को निराश करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। राजीव ने अपनी रेस खत्म होने के लिए 45.84 सेकेंड का समय लिया। हालांकि वह पदक जीत सकते थे लेकिन कुछ ही सेकेंड के फासले ने उन्हें पदक से दूर कर दिया। वहीं इसी के साथ भारत के का आठवां दिन भी शानदार रहा और भले ही इनस ने इसमें गोल्ड मेडल न जीता हो लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

Story first published: Sunday, August 26, 2018, 18:43 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+