For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुंबई-बेंगलुरू, डेक्‍कन-चेन्‍नई में होगी भिड़ंत

मुंबई। आईपीएल का नशा पूरे शबाब पर है। हर तरफ आईपीएल की धूम मची हुई है, लोगों को अब ज्यादा इसके नतीजे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सेमीफाइनल की तारीख और जगह मुक्कमल हो गए हैं। आईपीएल-3 का पहला सेमीफाइनल 21 अप्रैल को मुंबई की सरजमीं पर खेला जायेगा। जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के धुंरधर बेंगलुरू के रणबांकुरों को धूल चटाने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरा सेमीफाइनल भी यहीं होगा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की सेना एडम गिलक्रिस्‍ट के जाबांजों से भिड़ेगी।

अगर आकंड़ों पर गौर फरमाया जाये तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा कुंबले की टीम पर भारी दिखता है क्योंकि इस पूरे सीजन में मुंबई ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है जबकि बैंगलौर की टीम पर किस्मत की मेहरबानी ज्यादा दिखती है। आईपीएल सीजन टू में बैंगलौर की टीम ने शुरूआत तो काफी जोरदार ढंग से की थी लेकिन रफ्ता रफ्ता उनकी रफ्तार में कमी ही दिखायी दी है।

हालांकि पिछले सीजन में खिताब से एक कदम दूर रही रायल चैलंजर्स की टीम पूरे जोश खरोश से इस बार भी फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी, जबकि पहली बार आईपीएल के सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम किसी भी कीमत पर अपने हाथ से कोई भी मौका नहीं गंवना चाहेगी, क्योंकि उनकी टीम में केवल सचिन का बल्ला ही नहीं चमक रहा बल्कि पोलार्ड और शिखर जैसे क्रिकेटरों की भी तूती बोल रही है, जबकि वहीं भज्जी और जहीर की गेंदबाजी भी मुंबई को खिताब फतेह कराने की दरकार रखती है।

अब बात अगर चेन्नई की करें तो इस पूरे सीजन में उसने जैसी क्रिकेट खेली है उससे तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये टीम किसी भी टीम का समीकरण बिगाड़ सकती है। धोनी की कप्तानी पर तो किसी को संदेह नहीं है अगर माही की रणनीति और रैना की जुगलबंदी चल निकली तो ये टीम गिली की टीम को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, वहीं हैदराबाद की टीम उटा-पटक करने में माहिर है।

उसके पास ओझा जैसे गेंदबाज हैं जो किसी भी दिग्गज को बड़ी आसानी से पवेलियन लौटा सकते है, अपने दिग्गजों के दम पर हैदराबाद कोई रिस्क नहीं उठाना चाहेगा और बाइस तारीख को पूरी तरह से चेन्नई का पत्ता काटने की कोशिश करेगा ताकि उसके पास उसका ताज बरकरार रहे, लेकिन क्रिकेट के बारे में पहले से कयास लगाना बेकार है क्योंकि यहां कौन पहली गेंद पर आउट हो जाये और कौन शतक लगा बैठे कहा नहीं जा सकता है। बस हम इतना कह सकते है कि क्रिकेट प्रेमियों को दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+