टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ के कायल हुए पाक क्रिकेटर, बोले- टीम सी भी श्रीलंका को हरा देगी
नई दिल्ली। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ इस समय सबसे अधिक मजबूत है, जिसे खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भी स्वीकार किया है। अकमल ने कहा कि भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ इतनी अच्छी है कि अगर वह चाहे तो अपनी तीसरी टीम भी अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए मैदान पर उतार सकती है और तीनों ही टीमों को हरा पाना काफी मुश्किल होगा। बता दें कि अगले महीने भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है और वहां टीम इंडिया छह टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलेगी। ऐसे में इस बीच श्रीलंका के दौरे के लिए बीसीसीआई दूसरी टीम को भेजेगा। यह सीरीज जुलाई माह में होगी।
जमीनी स्तर पर भारत ने क्रिकेट पर ध्यान दिया
कामरान अकमल ने कहा कि भारतीय क्रिकेट इसलिए इतना मजबूत हुआ है क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर क्रिकेट पर काफी ध्यान दिया है और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है और कई युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार किया है। अकमल ने कहा कि इसका पूरा श्रेय भारत की सोच को जाता है, एक ही समय में दो भारतीय टीम एक इंग्लैंड में और एक श्रीलंका में खेलेगी। उनका क्रिकेट कल्चर इतना मजबूत है कि वो एक साथ तीन इंटरनेशनल टीम खड़ी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए हो पा रहा है क्योंकि उन्होंने जमीनी स्तर पर क्रिकेट के साथ कोई समझौता नहीं किया है।
राहुल द्रविड़ ने जबरदस्त प्रतिभा को निखारा
पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कामरान अकमल ने कहा कि राहुल द्रविड़ बीसीसीआई के साथ मिलकर सात-आठ साल से काम कर रहे हैं और देखिए वो भारतीय क्रिकेट को कहां से कहां लेकर गए हैं। द्रविड़ ने जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया है और इसके बाद भारतीय टीम में रवि शास्त्री हैं जो इनको दिशा देते हैं। जिस तरह से युवा टीम को भारतीय टीम के कप्तान ने टीम में मौका दिया और उन्हें आगे दिशा दिखाई उसकी भी कामरान अकमल ने तारीफ की है।
कप्तान धोनी और विराट की तारीफ
कामरान अकमल ने कहा कि बतौर कप्तान पहले महेंद्र सिंह धोनी और अब विराट कोहली ने टीम को जबरदस्त तरीके से संभाला है। जब कोहली आराम करते हैं तो रोहित शर्मा टीम की कमान संभालते हैं। उनके पास कप्तानी के भी जबरदस्त विकल्प हैं। अगर रोहित शर्मा चोटिल होते हैं तो उनके पास केएल राहुल है, भारतीय टीम को किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ता है, अगर उनके बड़े खिलाड़ी भी चोटिल होते हैं। अगर भारतीय टीम श्रीलंका में टीम सी को भी भेज दे तो भी वो जीत जाएंगे, हाल ही में श्रीलंका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ हार गई थी। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
