Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवादित पाकिस्तान क्रिकेटर उमर अकमल भी चले USA, क्रिकेट में तलाशेंगे वहां करियर

नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट में विवादित रहे और कई बार हास-परिहास का शिकार हुए उमर अकमल ने यूएसए में अपना क्रिकेट भविष्य तलाशने के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया है। अकमल पर पीसीबी ने भ्रष्टाचार के तहत प्रतिबंध लगाया था जिसको उन्होंने पूरा किया था। हाल ही में भारत के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने भी यूएसए की ओर रुख किया है।

Espncricinfo ने बताया कि दाए हाथ के अकमल ने नॉर्दन क्रिकेट कैलिफोर्निया एसोसिएशन के साथ एक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट वैसे तो कम समय के लिए हैं लेकिन इसके जरिए अकमल एक दीर्घकालिक भविष्य की खोज के लिए तैयार है। अकमल ऐसा करते हैं तो यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता खुद तोड़ देगा।

31 वर्षीय ने कैलिफोर्निया जाने का फैसला करने से पहले पीसीबी क्रिकेट एसोसिएशन टी20 टूर्नामेंट में सेंट्रल पंजाब सेकेंड इलेवन के लिए 0, 14, 7, 16 और 29 रन बनाए थे।

कायद-ए-आजम ट्रॉफी 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह देश की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में खेलने के लिए वापस आएंगे या नहीं।

वेबसाइट ने दावा किया कि अकमल की वापसी को पाकिस्तान क्रिकेट ने गर्मजोशी से नहीं लिया था और उन्हें चल रहे राष्ट्रीय टी 20 कप के लिए नहीं चुना गया था।

अकमल अपने करियर में कई बार विवादों के केंद्र में रहे हैं लेकिन पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी उल्लंघन के लिए उन पर 18 महीने का प्रतिबंध लगा है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) के फैसले के बाद निलंबन को बाद में घटाकर छह महीने कर दिया गया।

अकमल को तब निलंबित कर दिया गया था जब उनकी पीएसएल टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 2020 संस्करण के शुरुआती मैच में इस्लामाबाद से कुछ घंटे बाद ही मुकाबला करना था। अकमल का करियर यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और वे पीसीबी से प्रतिबंध समाप्त करने के लिए गुहार लगाते रहे, कई बार आर्थिक परेशानी का भी रोना रोया गया लेकिन पीसीबी नहीं पसीजा और अकमल को जुर्माने की पूरी राशि भी भरनी पड़ी।

पाकिस्तान क्रिकेट के बहुत बड़े बल्लेबाज के तौर पर देखे जा रहे अकमल पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल के छोटे भाई हैं। आखिरी बार अक्टूबर में पाकिस्तान के लिए खेलने वाले अकमल ने 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 में क्रमश: 1,003, 3,194 और 1,690 रन बनाए हैं।

Story first published: Tuesday, October 5, 2021, 18:46 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+