हम खाना एक साथ बैठकर खाते थे, अब भारत से एक मैच भी नहीं होता : सरफराज
नई दिल्ली। क्रिकेट को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने में भारत-पाकिस्तान की टीमों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जब दोनों टीमों के बीच मैच होता है तो सभी लोग सबकुछ छोड़ मैच को देखने में डूब जाते हैं और टीआरपी रिकाॅर्ड तोड़ देती है। हालांकि ये माहाैल तब दिखा करता था जब दोनों टीमों के बीच कोई सीरीज होती थी। दोनों देशों के आपसी खराब रिश्तों के कारण कई सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज देखने को नहीं मिली है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को भारत के साथ हुई सीरीज अच्छे से याद हैं। उन्होंने बताया कि वो भी समय था जब दोनों देशों की टीमों के खिलाड़ी साथ बैठकर खाना खाया करते थे।

दोनों टीमों रही अच्छी दोस्ती
सरफराज ने कहा कि अभी तो भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते मजबूत नहीं है लेकिन वो समय भी था जब खिलाड़ी एक साथ बैठकर खाना खाते थे। एक खेल बेवसाइट के साथ बात करते हुए सरफराज अहमद ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान में लोगों में क्रिकेट के प्रति काफी जुनून है। इससे उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। मैंने खुद देखा है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी दोस्ती रहती है।

याद किया पुराना समय
सरफराज ने पुराना समय याद किया। उन्होंने कहा, "मैं 2007 में भारत गया था या 2008 में भारतीय टीम पाकिस्तान में आई थी तो मैं उस समय देखा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक साथ बैठकर खाना भी खाते थे। लेकिन अब ऐसा बुरा समय है कि हमारे बीच कोई मैच भी नहीं हो रहा है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द हालात सुधरेंगे और भारत और पाकिस्तान जिस तरह पहले क्रिकेट खेलते थे, उसी तरह से फिर से मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे।
रोहित का मुरीद हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोला- 150 के बाद 200 रन भी बना देते हैं

सीरीज होती है तो फैंस होते हैं खुश
इसके अलावा सरफराज का यह भी मानना है कि जब दोनों देशों के बीच कोई सीरीज होती है तो फैंस खुश नजर आते हैहं। सरफराज ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कैसे होते हैं ये हर कोई जानता है। चाहे कोई सीरीज हो या फिर किसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें भिड़ती हों, लेकिन फैंस के अंदर एक अलग ही जुनून होता है।'' सरफराज ने कहा कि एशिया कप में एक प्रोग्राम के दौरान मैं दुबई में शिखर धवन से मिला था और हम दोनों का यही कहना था कि भारत और पाकिस्तान के मैचों की बात ही अलग होती है। भारत हमसे जीतना चाहता है और हम उनसे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
