IPL 2020 : मैच देख रहे पुलिस कांस्टेबल ने खोया संतुलन, तीन मंजिला नीचे गिरकर हुई माैत
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर को यूएई में हुई थी। ये मैच कोरोना वायरस के कारण दर्शकों की अनुपस्थिति में खेले जा रहे हैं। आईपीएल इतना लोकप्रिय है कि प्रशंसक टेलीविजन या मोबाइल पर इसका आनंद ले रहे हैं। परन्तु इसके कारण एक फैन को जान भी गवानी पड़ी। ओडिशा के एक पुलिस कांस्टेबल की आईपीएल मैच देखने के बाद संतुलन खोने के बाद तीन मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई।
ओडिशा स्पेशल आर्म्ड पुलिस फोर्स (OSAP) का एक कांस्टेबल मंगलवार को अपने मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा था। कांस्टेबल उत्तेजित हो गया और अपना संतुलन खो बैठा और पुलिस बैरिकेड्स की तीन मंजिला इमारत से सीधे नीचे गिर गया। नीचे गिरने से कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा रायगढ़ जिले के चंडी इलाके में ओडिशा में हुआ। मृतक की पहचान नाबरंगुर निवासी 27 वर्षीय योगेश्वर दास के रूप में हुई। वह 2013 में कोरापुट में ओडिशा स्पेशल आर्म्ड पुलिस फोर्स (OSAP) 3 बटालियन में शामिल हुए। उन्हें पांच महीने पहले रायगढ़ जिले में स्थानांतरित किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
