Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई से पार नहीं पा सकी डेक्कन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शनिवार को खेले गए एक मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने डेक्कन चार्जर्स को 63 रनों से हरा दिया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए.

इसके जवाब में डेक्कन चार्जर्स 18.2 ओवर में 115 रन ही बना सकी.

डेक्कन के बल्लेबाज़ ब्रेब्रार्न की धीमी पिच पर पूरी तरह से नाकाम रहे.

डेक्कन चार्जर्स की ओर से हर्शल गिब्स ने17, एडम गिलक्रिस्ट ने 19, एंड्रयू सायमंड्स ने 21 और रोहित शर्मा ने 11 रनों का योगदान दिया.

मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के हर विभाग में डेक्कन चार्जर्स को मात दी.

इस जीत के साथ मुंबई ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है.

मुंबई की बल्लेबाज़ी

इसके पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

अंबाती रायडू की 29 गेंदों में 55 रन की नाबाद पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 178 रन बनाए.

मुंबई के लिए कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बांये हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ पारी की शुरूआत की.

दोनों ने पहले पांच ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए अपनी टीम के लिए अब तक 47 रन जोडे़.

शिखर धवन के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा. उन्होंने 14 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद अगले ही ओवर में सचिन भी आउट हो गए.

उन्हें राहुल शर्मा में एलबीडब्ल्यू आउट किया. सचिन ने 25 गेंदों का सामना कर 35 रन बनाए.

टीम की ओर से सौरभ तिवारी ने भी 44 रन की उपयोगी पारी खेली. रही सही कसर मुंबई के गेंदबाज़ों ने पूरी कर दी.

मुंबई के गेंदबाज ज़हीर ख़ान, हरभजन सिंह, पोलार्ड और मैक्लारेन ने दो-दो विकेट हासिल किए और मलिंगा को एक विकेट मिला.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+