मुरलीधरन ने अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा
कोलंबो/कराची, 6 फरवरी: प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये चौथे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
मैच में एक विकेट के साथ मुरलीधरन के खाते में अब सर्वाधिक 503 विकेट हो गये हैं। इस आंकड़े के साथ मुरलीधरन ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का चौदह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुरलीधरन ने यह रिकॉर्ड अपने करियर के 328वें मैच में खेलते हुए 36 वर्ष की उम्र में बनाया। टेस्ट मैचों में भी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मुरलीधरन ही हैं।
वसीम अक्रम ने दी बधाई
अपना रिकॉर्ड टूटने पर वसीम अकरम ने मुरलीधरन को बधाई दी। कराची में मीडिया से बातचीत में वसीम अक्रम ने कहा, 'मुझे जानकर खुशी हुई कि मुरली ने मेरा रिकार्ड तोड़ दिया है। अब वह टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। मैंने जब यह रिकार्ड बनाया था, तब से ही जानता था कि इसे मुरली ही तोड़ सकते हैं।'
इस रिकॉर्ड के साथ मुरलीधरन दुनिया के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गये हैं। उनके नाम 769 विकेट दर्ज हैं। वह क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications