Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सूर्यकमार यादव को लेकर रोहित शर्मा का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

नई दिल्ली। मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्हें नवंबर में शुरू होने वाली भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया है। इसके अलावा, बुधवार (28 अक्टूबर) को मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई प्रतिक्रियाएं आईं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है।

रोहित ने 9 साल पहले 10 दिसंबर, 2011 को सूर्यकुमार की प्रशंसा करते हुए एक ट्वीट कियाथा। उन्होंने लिखा, "बीसीसीआई पुरस्कार समारोह हाल ही में चेन्नई में आयोजित किया गया था। कुछ प्रतिभाशाली क्रिकेटर आगे आ रहे हैं। भविष्य में सूर्यकुमार यादव जरूर ध्यान आकर्षित करेंगे।'' रोहित का यह ट्वीट इस समय वायरल हो रहा है और प्रशंसकों से काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ प्रशंसकों ने यह भी कहा कि रोहित ने 9 साल पहले सूर्यकुमार की प्रतिभा को पहचाना।

भारतीय टीम का 26 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐलान किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि सूर्यकुमार को इस दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना जाएगा। हालांकि, उन्हें किसी भी फाॅर्मेट में नहीं चुना गया। इसलिए, प्रशंसकों ने भारतीय चयन समिति के साथ-साथ विराट कोहली की भी आलोचना की है। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 व 4 टेस्ट मैच खेलने हैं।

सितंबर में अपना 30 वां जन्मदिन मनाने वाले सूर्यकुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 44 की औसत से 77 मैचों में 5,326 रन बनाए हैं। उन्होंने 93 ए-क्लास मैचों में 35.46 की औसत से 2447 रन बनाए हैं और ट्वेंटी -20 प्रारूप में 160 मैचों में 31.38 की औसत से 3295 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार, जिन्होंने आईपीएल में 97 मैच खेले हैं, उन्होंने 29.84 की औसत से 1910 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 11:00 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+