IPL नीलामीः विराट कोहली को है इस विदेशी खिलाड़ी से 'खतरा', जानें क्यों?
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का बिगुल बज चुका है। 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। हर बार की तरह इस बार भी सभी फ्रेंचाइजीज की स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। टीमें अपना प्लान बना चुकी हैं कि उन्हें किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना है।
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) ने 17 करोड़ रुपये में पहले ही रिटेन कर चुकी है। रिटेंड प्लेयर्स की लिस्ट में कोहली अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं। लेकिन, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस सीजन के ऑक्शन में कोहली को भी पछाड़ देंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के डायरेक्टर वीरेंद्र सहवाग ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि स्टोक्स इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा डिमांडिंग प्लेयर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा प्राइज पर खरीदा जा सकता है।
गौरतलब है कि बीसीसीआई की छंटनी के बाद कुल 578 प्लेयर्स में से 16 को मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसमें इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जो रूट का नाम भी है। टीम इंडिया के सुपरस्टार आर अश्विन, गौतम गंभीर, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे को भी हाइएस्ट बेस प्राइज की लिस्ट में डाला गया है। आपको बता दें कि 18 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया जा चुका है। हालांकि अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बेन स्टोक्स को की क्या कीमत लगती है। क्योंकि पिछले सीजन में उन्हें पुणे सुपरजायंट्स ने सबसे ज्यादा रुपए (14 करोड़) देकर खरीदा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
