Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वसीम अकरम का चंपक चाचा लुक वायरल, पत्नी से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में कर रहे हैं क्वारंटाइन

नई दिल्लीः पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और क्रिकेट के दिग्गज वसीम अकरम आखिरकार 10 महीने के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ एकजुट होंगे।

वसीम अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं और 11वें दिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने गंजे लुक को शेयर किया।

वसीम ने ट्विटर पर लिखा, मैं अपने 12 दिन के क्वारेंटाइन के बाद, और अब मुझे अपना रेजर भी मिल गया, अब खुश हो?

ऑस्ट्रेलिया में नियम हैं सख्त-

ऑस्ट्रेलिया में नियम हैं सख्त-

ऑस्ट्रेलिया में काफी सख्त COVID-19 क्वारेंटीन नियम हैं और उसके अपने क्रिकेटर्स वर्तमान में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के सफेद गेंद के दौरे से लौटने के बाद एडिलेड के एक होटल में दो सप्ताह का पृथकवास कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में वसीम अकरम के क्वारेंटीन के दौरान, उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन का खुलासा किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने मूंछों का नया लुक धारण किया हुआ था जिससे उनकी पत्नी ज्यादा प्रभावित नहीं थीं।

वसीम की पत्नी ऑस्ट्रेलिया से हैं और इस समय वहीं पर रह रही हैं। उनका नाम शनिएरा अकरम है और वे लंबे समय बाद वमीस से मिलने के लिए उत्साहित हैं। इस जोड़ी ने 2013 में शादी की थी और तब से दोनों को एक दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव देखा गया है। हालांकि दोनों का मुल्क और संस्कृति बिल्कुल अलग है।

11 महीने से पत्नी से नहीं मिले वसीम अकरम-

शनिएरा अपने इंस्टाग्राम पर खुद को प्रो पाकिस्तानी लिखती हैं और वे ऑस्ट्रेलिया में सोशल वर्कर का काम करती हैं। वसीम अकरम कोरोना के चलते आई यात्रा बाधाओं के कारण पत्नी से 11 महीने से नहीं मिल पाए हैं। शनिएरा और बेटी अयला पिछले 11 महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसे हुए हैं, जबकि वसीम पाकिस्तान में थे। पूर्व क्रिकेटर, हालांकि, अब मेलबर्न में है और अपनी पत्नी और बेटी के साथ फिर से मिलने के लिए क्वारेंटीन खत्म होने की प्रतीक्षा में है।

वसीम अकरम सोशल मीडिया ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपने क्वारेंटीन समय से अपडेट साझा कर रहे हैं ताकि प्रशंसकों को यह दिखाया जा सके कि वह अपना समय कैसे बिता रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अपने शुरुआती दो कठिन दिनों के दौरान उन्हें प्रेरित किया।

पाकिस्तान क्रिकेट के चेयरमैन बनना चाहते थे-

पाकिस्तान क्रिकेट के चेयरमैन बनना चाहते थे-

इससे पहले यह भी पता लगा था वसीम अकरम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन बनने में उत्सुक थे लेकिन वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रमीज राजा को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

वसीम अकरम पीसीबी क्रिकेट कमेटी में एक प्रभावशाली सदस्य भी हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में क्रिकेट डायरेक्टर व कोच भी हैं।

सूत्रों की माने तो पीसीबी के चैयरमैन बनने के लिए वसीम अच्छी पसंद थे लेकिन उनके करियर में फिक्सिंग जैसे विवाद भी शामिल रहे जिनके चलते रमीज राजा को कहीं अधिक साफ सुथरा चेहरा माना गया।

दरअसल 1990 में कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के दामन पर मैच फिक्सिंग के छींटे आए थे। उस समय चली कई जांच के बावजूद अकरम को किसी भी फिक्सिंग में दोषी नहीं पाया गया था, हालांकि इन आरोपों को अकरम को व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित किया था।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 10:07 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+