Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाडा ने नरसिंह यादव पर लगा बैन हटाया, जा सकते हैं रियो

नई दिल्ली। पहलवान नरसिंह यादव को आज नाडा ने बड़ी राहत दी है। नाडा ने माना है कि नरसिंह यादव के पेय पदार्थ में मिलावट हुई थी लिहाजा उनपर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है।

नाडा ने माना है कि नरसिंह से कोई भी गलती नहीं हुई है, नाडा ने अपना फैसला सुनाते हुए मुख्य आधार नरसिंह के साथी के सैंपल में भी प्रतिबंधित दवा का पाया जाना और गवाहों के बयान माने गये।

नाडा ने कहा कि खिलाड़ी के लिए जिम में अपने पेय पदार्थ पर हर वक्त नजर बनाये रखना नामुमकिन है ऐसे में हम उनके समर्थन में जायेंगे और उनपर लगाये गये बैन को हटाया जाता है।

नरसिंह यादव 25 जून को हुए डोप टेस्ट में फेल हो गये थे। यही नहीं उनका बी सैंपल भी पॉजिटिव आया था जिसके बाद उनका रियो जाना खतरे में पड़ गया था। लेकिन नाडा ने आज उनपर बैन हटाकर रियो जाने का रास्ता साफ कर दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+