आख़िरी टेस्ट में शतक से चूके गांगुली
नागपुर में अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेल रहे सौरभ गांगुली शतक से चूक गए और भारत ने पहली पारी में 441 रन बनाए. जेसन क्रेज़ा ने आठ विकेट लिए.
भारत की अच्छी बल्लेबाज़ी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेज़ा ने गेंद से ज़बरदस्त कमाल दिखाया और अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में आठ विकेट लिए.
भारत के 441 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुक़सान पर 43 रन बना लिए हैं. मैथ्यू हेडन दुर्भाग्यशाली रहे और 16 रन बनाकर रन आउट हुए. इस समय पिच पर हैं कप्तान रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच.
लेकिन नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन अगर भाग्य ने किसी का साथ नहीं दिया तो वे थे पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली जो यहाँ अपना आख़िरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
गांगुली 85 रन बनाकर आउट हुए. शतक बनाकर अपने करियर को समाप्त करने का एक मौक़ा तो वे चूक गए. अब देखना है कि अगर दूसरी पारी में उन्हें मौक़ा मिला तो क्या वे ऐसा कर पाते हैं या नहीं.
भारतीय बल्लेबाज़ी
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 311 रन बनाए थे. सौरभ गांगुली और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दूसरे दिन पहले सत्र में लंच तक काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी की और स्कोर को 404 तक ले गए.
क्रेज़ा ने पहली पारी में आठ विकेट लिए
लंच तक गांगुली ने 80 रन बनाए थे. लेकिन लंच के बाद जैसे विकेटों की बरसात होने लगी. पहले आउट हुए कप्तान धोनी. उन्हें जेसन क्रेज़ा ने 56 रन के निजी स्कोर पर आउट किया.
इसके तुरंत बाद सौरभ गांगुली 85 रन बनाकर क्रेज़ा की गेंद पर ही आउट हो गए. फिर तो धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे और भारत की पूरी टीम 441 रन बनाकर आउट हो गई.
हरभजन सिंह 18 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय पारी में सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 109 रन बनाए. गांगुली के 85 के अलावा सहवाग ने 66, वीवीएस लक्ष्मण ने 64, धोनी ने 56 और मुरली विजय ने 33 रन बनाए.
अगर ये टेस्ट भारत के कई बल्लेबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण याद रखा जाएगा तो ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेज़ा के लिए भी ये टेस्ट यादगार बन गया है.
अपने पहले ही टेस्ट की पहली पारी में क्रेज़ा ने आठ विकेट लिए. मिचेल जॉनसन और शेन वॉटसन को एक-एक विकेट मिले.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications