सस्ते में सहवाग और गंभीर आउट
भारत और श्रीलंका के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत को शुरुआती झटका लगा है. सस्ते में भारत के दो विकेट गिर गए हैं.
दूसरा विकेट गौतम गंभीर का गिरा है, वो रन आउट हुए और टीम के लिए दो रनों को योगदान दिया.
इससे पहले, पहले ही ओवर में सहवाग आउट हो गए थे. सहवाग ने चार बनाए थे.
भारत का जहाँ पहला विकेट पहेल ओवर में चार के स्कोर पर गिरा वहीं दूसरा विकेट पाँचवें ओवर की पहली गेंद पर 19 रनों के स्कोर पर गिरा है.
फ़िलहाल सचिन और विराट कोहली खेल रहे हैं.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. भारतीय पारी की शुरूआत सहवाग और सचिन ने की थी.
ग़ौरतलब है कि यह मैच पहले विशाखापट्टन में खेला जाना था, लेकिन आंध्र प्रदेश में तेलंगाना को लेकर चल रहे बवाल के कारण मैच नागपुर में कराने का फ़ैसला किया गया.
पाँच मैचों की सिरीज़ में भारत 1-0 से आगे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट में हुआ पहला मैच काफ़ी रोमांचक रहा था और आख़िरकार भारत तीन रन से मैच जीत गया था.
श्रीलंका ने भी अच्छा खेल दिखाया था और एक बार तो ऐसा लग रहा था कि 415 रनों का विशाल लक्ष्य भी उनके लिए आसान साबित होगा. लेकिन श्रीलंका मैच हार गया.
श्रीलंका की ओर इस मैच में मुथैया मुरलीधरन और दिलहारा फ़र्नांडो को जगह नहीं मिल पाई है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
