For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नागपुर में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा

भारत के ख़िलाफ़ नागपुर टेस्ट का दूसरा दिन भी दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ों के नाम रहा. हाशिम अमला और ज़ाक कैलिस ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की.

हाशिम अमला के नाबाद 253 और कैलिस के शानदार 173 रनों की बदौलत दक्षिण अफ़्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 558 रन बनाकर घोषित कर दी.

दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गँवाए 25 रन बना लिए थे.

गौतम गंभीर 12 और वीरेंदर सहवाग नौ रन बनाकर नाबाद हैं. भारत अब भी दक्षिण अफ़्रीका से 533 रन पीछे है.

दूसरे दिन का खेल

नागपुर टेस्ट का दूसरा दिन दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों ख़ासकर हाशिम अमला के नाम रहा, जिन्होंने न सिर्फ़ दोहरा शतक लगाया बल्कि दक्षिण अफ़्रीका को भी मज़बूत स्थिति में पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई.

उन्होंने तीसरे विकेट के लिए ज़ाक कैलिस के साथ 340 रनों के बेहतरीन साझेदारी की, जो विश्व रिकॉर्ड है. दक्षिण अफ़्रीका ने सिर्फ़ छह रन पर दो विकेट गँवा दिए थे.

इसके बाद अमला और कैलिस स्कोर को 346 रन तक ले गए. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक दक्षिण अफ़्रीका ने दो विकेट पर 291 रन बनाए थे.

दूसरे दिन अमला और कैलिस ने भारतीय गेंदबाज़ों की दुर्गति जारी रखी. दोनों के आगे भारतीय गेंदबाज़ बेबस नज़र आए और रन भी लगातार बनते रहे.

दूसरे दिन भारत को पहली सफलता कैलिस के रूप में मिली, जब 173 रन के निजी स्कोर पर उन्हें हरभजन सिंह ने आउट किया.

उसके बाद अमला का साथ देने पहुँचे एबी डी वेलियर्स. लेकिन भारत की मुश्किलें कम नहीं हुई. दोनों ने जम कर बल्लेबाज़ी की और स्कोर को 454 रनों तक ले गए.

पारी घोषित

इसी स्कोर पर डी वेलियर्स आउट हो गए. 53 रनों के निजी स्कोर पर उन्हें सहवाग ने आउट किया. ड्यूमिनी नौ रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मार्क बाउचर ने 39 रन बनाए.

लेकिन दूसरे छोर से जमे हाशिम अमला ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी जारी रखी. उन्होंने दोहरा शतक लगाया और 250 रन भी पूरे किए.

जब उनका निजी स्कोर 253 रन था. उस समय कप्तान ग्रैम स्मिथ ने पारी घोषित कर दी. दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर था छह विकेट पर 558 रन.

भारत की ओर से ज़हीर ख़ान ने तीन विकेट लिए. हरभजन सिंह को दो विकेट मिले जबकि सहवाग के खाते में एक विकेट आया. ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा को कोई विकेट नहीं मिला.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+