Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: MCG में बुमराह हैं बेमिसाल, 77.5 ओवरों में 15 विकेट लेकर कर चुके हैं कमाल

India vs Australia Boxing Day Test Jasprit Bumrah नई दिल्लीः जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैचों में अपनी लय में लौट आए हैं और उन्होंने क्रिकेट के लंबे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया को काफी तंग किया है। बुमराह ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Jasprit Bumrah in Boxing Day Test) की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की और 56 रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरी पारी में भी बुमराह का जलवा कायम रहा और उन्होंने उमेश यादव (Umesh Yadav) की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 54 रन देकर 2 विकेट लिए। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम 200 रनों पर ढेर हो गई।

जसप्रीत बुमराह का बॉक्सिंग डे टेस्ट से यादगार नाता रहा है। उन्होंने पिछली बार भारत के 2018-19 दौरे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहली पारी में 6 विकेट केवल 33 रन देकर लिए थे। तब ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में केवल 151 रन पर ऑल-आउट हो गया था। दूसरी पारी में भी बुमराह छाए रहे और उन्होंने 3 विकेट 53 रन देकर लिए। इस बार कंगारूओं ने 261 रन बनाए।

खास बात यह है कि भारत 137 रनों से वह मुकाबला जीतने में सफल रहा और अब भी भारतीय टीम अपना मैच जीतने की और है।

अगर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बुमराह के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने 77.5 ओवर में 15 विकेट केवल 13 के औसत से लिए हैं जबकि उनका स्ट्राइक रेट रहा है- 31.1 गेंद पर विकेट।

भारत इस मैच में पहले ही उमेश यादव की चोट से जूझ रहा था जिसके चलते चौथे दिन केवल दो ही तेज गेंदबाज भारत के पास रह गए। इस बारे में बात करते हुए बुमराह ने बताया कि ड्रेसिंग रूम की प्लानिंग क्या थी-

"बात यह हुए थी कि एक गेंदबाज के कम होने की शिकायत करे बिना हमको विपक्षी बल्लेबाजों के लिए रन-स्कोरिंग को कठिन बनाने पर फोकस करना था। हम सिर्फ एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ अच्छे संवाद थे। मैं आंकड़ों को नहीं देखता और अपने ऊपर अनावश्यक दबाव नहीं डालता हूं। मैं सिर्फ मूल बातें देखना चाहता हूं।"

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 8:43 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+