क्रिस लिन की अपील, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को घर जाने के लिए प्राइवेट प्लेन भेजिए
नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर की वो खिलाड़ी जो विदेशी हैं उनकी चिंता बढ़ रही है, इसी के चलते एक के बाद एक खिलाड़ी आईपीएल बीच में छोड़कर वापस लौट रहे हैं। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह देश के खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए इंताजम करें। क्रिस लिन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि कोरोना संकट के बीच आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए तत्काल प्राइवेट प्लेन को भेजा जाए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को लेकर चिंतित
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत में खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को संपर्क किया है और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की है, साथ ही आईपीएल खत्म होने के बाद वह कैसे वापस आएंगे इस बाबत पूछा है। बता दें कि आईपीएल 30 मई को खत्म हो रहा है। क्रिस लिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से अपना दूसरा सीजन खेल रहे हैं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिए अपने जवाब में क्रिस लिन ने कहा कि वह खिलाड़ियों को वापस जाने के लिए विमान का इंतजाम करे।

क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से की अपील
गौर करने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने मंगलवार को भारत से ऑस्ट्रेलिया आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक पाबंदी लगा दी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों से उनकी कमाई का 10 फीसदी पैसा लेती है, लिहाजा क्या ऐसा हो सकता है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस पैसे का इस्तेमाल टूर्नामेंट खत्म होने के बाद विशेष विमान की व्यवस्था करने में खर्च कर सकता है।

प्राइवेट फ्लाइट की मांग
क्रिस लिन ने कहा कि मैं जानता हूं कि लोग हमसे कहीं ज्यादा कोरोना से प्रभावित हैं, लेकिन हम बहुत ही मुश्किल बबल से गुजर रहे हैं, अगले हफ्ते हमारा टीकाकरण भी होगा, लिहाजा उम्मीद है कि सरकार हमे प्राइवेट फ्लाइट से वापस घर जाने देगी। हम शॉर्टकट नहीं मांग रहे हैं, हमने जोखिम को जानते हुए आईपीएल का करार किया है। लेकिन अच्छा होगा कि आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद हम लोग जल्द से जल्द घर पहुंच पाए।

कई खिलाड़ी वापस लौटे
बता दें कि तीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पहले ही बीच टूर्नामेंट में ही वापस घर लौट चुके है। आरसीबी के केन रिचर्डसन, एडम जैंपा और राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाई वापस जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन भी बीच टूर्नामेंट में बाहर हो चुके हैं। उन्होंने भी अपने परिवार के लोगों की मदद के लिए आईपीएल को बीच में छोड़ दिया है। हालांकि क्रिस लिन का कहना है कि वह फिलहाल वापस नहीं जाना चाहते हैं। यहां माहौल अच्छा है, हमने यहां आने का फैसला लिया और हमे इसका जोखिम पता है, निसंदेह भारत अभी मुश्किल में है, लेकिन हम लोगों को कम से कम मुस्कुराने की वजह दे रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
