कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले से चकराये हर्षा भोगले, ट्विटर पर मचा हड़कंप
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में खेले जाने वाले 2021 टी20 विश्वकप के बाद से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट सामने आयी थी जिसमें दावा किया गया था कि विराट कोहली सीमित ओवर्स प्रारूप की कप्तानी छोड़ना चाह रहे हैं और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। खबर में यह फैसला लेने के पीछे दावा किया गया था कि विराट कोहली दो साल से खराब चल रही अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर ध्यान देने के लिये यह फैसला कर रहे हैं जिसके बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम की कमान सौंपी जायेगी।
और पढ़ें: विराट कोहली ने किया T20 कप्तानी छोड़ने का ऐलान, 2021 विश्वकप में आखिरी बार करेंगे कैप्टेंसी
हालांकि जिस दिन यह खबर आयी उसके कुछ घंटों बाद ही बीसीसीआई ट्रेजरर अरुण धूमल और सचिव जय शाह ने इन खबरों को पूरी तरह से बकवास करार दिया और कहा कि यह सब मीडिया की बनाई अफवाह है। हालांकि गुरुवार (16 सितंबर) को कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल कर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने फैन्स को अपने इस फैसले से अवगत कराया। विराट कोहली के इस फैसले के अनुसार टी20 विश्वकप के बाद वह टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ देंगे लेकिन टेस्ट और वनडे में टीम का नेतृत्व करते रहेंगे।
और पढ़ें: 'सिर्फ यह खिलाड़ी ही छुड़ा सकता है बुमराह की गेंदबाजी के छक्के', गौतम गंभीर ने बताया बल्लेबाज का नाम

कोहली की कप्तानी में सिर्फ एक सीरीज हारा है भारत
विराट कोहली ने अपने इस फैसले के पीछे वर्कलोड को कारण बताया है और कहा है कि अन्य दो प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन के लिये वह टी20 प्रारूप में कप्तानी पद से इस्तीफा दे रहे हैं, हालांकि एक बल्लेबाज के रूप में वह अपनी सेवायें देना जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली साल 2016 के अंत से ही भारत के तीनों प्रारूप की कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट की कमान 2014 में उन्हें मिल गई थी। इस दौरान विराट कोहली ने भारत के लिये 45 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में टीम की कप्तानी की है जिसमें से 27 मैचों में जीत हासिल कर 65.11 का जीत प्रतिशत रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली की कप्तानी में भारत को पिछली टी20 सीरीज में से सिर्फ एक में ही हार का सामना करना पड़ा है जबकि 7 में जीत और 2 में ड्रॉ देखने को मिला है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत को सिर्फ 14 मैचों में ही हार मिली है।

लगा था आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे कोहली
टी20 प्रारूप की कप्तानी में भारत के लिये जीत का शानदार रिकॉर्ड रखने के बाद भी विराट कोहली के इस फैसले ने फैन्स का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों समेत फैन्स किंग कोहली के इस फैसले को बहादुर बता रहे हैं। वहीं पर मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस फैसले को लेकर हैरानी जताई है और कहा कि उन्हें लगा था कि विराट आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा देंगे।
उन्होंने कहा,'बतौर कप्तान विराट का जुनून अतुल्यनीय है। मुझे लगा था कि वो आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा देंगे जिससे उन्हें लगभग दो महीने तक इस जिम्मेदारी को निभाने से मुक्ति मिलेगी। आशा है कि उनके इस फैसले से उन्हें मानसिक शांति मिले और क्या पता हमें फिर से वो कोहली देखने को मिल जाये जो टी20 प्रारूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ में रह चुका है।'

अनलकी रहे हैं विराट कोहली
वहीं एक अन्य फैन ने विराट कोहली के कप्तानी करियर को थोड़ा अनलकी करार देते हुए लिखा है कि जब विराट कोहली अपने बल्लेबाजी के दौरान किसी एलियन की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस दौरान अनलकी रहे कि कोई टी20 विश्वकप आयोजित नहीं कराया गया। हालांकि उम्मीद है कि वो अपने कप्तानी करियर का अंत विश्वकप के साथ करें। उन्हें आगामी भविष्य और शानदार कप्तानी करियर के लिये ढेर सारी बधाइयां।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
