IPL 2021: RCB के देवदत्त पडिक्कल भी कोविड-19 पॉजिटिव, BCCI पर बढ़ा दबाव
नई दिल्लीः आईपीएल के 2021 सीजन से पहले बीसीसीआई के सामने कोरोना आउटब्रेक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कई खिलाड़ियों को कोरोना होने की जानकारी के बीच आईपीएल से जुड़े एक और अहम खिलाड़ी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभी टूर्नामेंट शुरू होने में 1 सप्ताह से भी कम का समय है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पाडिक्कल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
अगर रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज आरसीबी के पहले दो मुकाबले से बाहर हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में करेंगे जहां उनको मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला खेलना है। देवदत्त पिछले पिछले सीजन में आरसीबी के सबसे बड़े रन स्कोरर थे। फिलहाल यह खिलाड़ी क्वारंटाइन पीरियड में है।
जिस तरह से मुंबई में कोविड-19 के केस बढ़ते जा रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार ने उसको लेकर प्रतिबंध लगाए हैं उसने बीसीसीआई के लिए समस्याएं खड़ी कर दी हैं। बोर्ड फिलहाल बैकअप प्लान की ओर देख रहा है। टाइम्स ऑफ टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने कहा है, अभी अगले 48 घंटों में देखिए आगे क्या होता है। तब तक सभी को प्रोटोकॉल की इज्जत करनी चाहिए और बायो बबल को नहीं तोड़ना चाहिए इसके अलावा टेस्टिंग भी बढ़ा दी जाएगी। अगर खिलाड़ी नियमों का पालन करते रहे तो निश्चित तौर पर वह बिल्कुल ठीक रहेंगे।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल भी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा और भी बुरी खबर यह रही है कि वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के कई ग्राउंड स्टाफ मेंबर को भी कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव मिला है।
जानकारी मिली है कि बोर्ड कोविद-अनुपालन अधिकारियों को जगह दे रहा है। सूत्रों ने कहा कि टूर्नामेंट को अब संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
