पंत ने जड़ा छक्का, गावस्कर बोले- यह भारत ही है जो अपने आप में विश्वास रखता है
नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि यह वही साहसिक भारत है जो खुद में विश्वास रखता है। पंत जब 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की गेंद पर एक घुटने के बल स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 89 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
गावस्कर ने पंत की तारीफ करते हुए कहा, "यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर शतक आया है। मुझसे एक सवाल पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि वह क्या करने जा रहा है और मैंने कहा कि वह अपने शतक को छक्के के साथ हासिल करेगा और जैसा उसने किया भी है। यह साहसिक भारत है, यह भारत ही है जो अपने आप में विश्वास करता है।''

पंत ने लोगों को खुशी दी
गावस्कर ने कहा, "यह भारत है जिसे हम सभी प्यार करते हैं, हम सभी प्यार करते हैं। उसे देखो, जिस तरह से उसने मैदान पर उन लोगों को खुशी दी है, लाखों लोगों को इसे टेलीविजन पर देख रहे हैं। ओह, यह आश्चर्यजनक है। यह बहुत ही शानदार है।'' ऋषभ पंत ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम को मुसीबत से उबारने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे मैच में अपना तीसरा टेस्ट शतक जमाया।

खेली 101 रनों की पारी
भारत 80 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था जब पंत बल्लेबाजी करने आए थे। इंग्लैंड के 205 रनों की पहली पारी से तब काफी पीछे थे। हालांकि पंत 101 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 13 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। पंत जब आउट हुए तो भारत 259/6 पर था तथा 54 रनों की बढ़त थी। दिलचस्प बात यह है कि पंत ने 2018 में अपने पहले विदेशी टेस्ट दौरे पर द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया था।
23 साल के पंत ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने अब तक 6 टेस्ट में 764 रन बनाए हैं, जबकि पंत 6 टेस्ट से 64.37 पर 1 शतक और 4 अर्द्धशतक के साथ 515 रन बना रहे हैं। रूट और पंत केवल दो बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस कैलेंडर वर्ष में रेड-बॉल क्रिकेट में 500 से अधिक रन बनाए हैं।

पंत ने संभाली टीम
गाैर हो कि एक समय भारत ने 146 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि भारत बड़ा स्कोर करने में नाकाम हो जाएगा, लेकिन तभी पंत ने तेज खेल खेलते हुए भारत का पलड़ा भारी कर दिया। पंत को वाशिंगटन सुंदर का साथ मिला। सुंदर दिन का खेल समाप्त होने तक 117 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ अक्षर पटेल दे रहे हैं जो 11 रन बनाकर नाबाद हैं। अब देखना यह बाकी कि क्या सुंदर भी अपना शतक पूरा कर पाएंगे या नहीं। उनका अभी तक सर्वश्रेष्ठ स्कोर 85 है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
