म्यूनिख में चल रही 50सवीं आइएसएसएफ निशानेबाज़ विश्व चैंपियनशिप में शनिवार को 10 मी एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की. गौरतलब है कि पिछले ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा आखरी राउंड में क्वालिफाई नहीं कर सके.
विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज़ नारंग ने क्वालिफाइंग राउंड में 597 और फ़ाइनल राउंड में 102 का स्कोर बनाकर कुल 699 के स्कोर से कांस्य पदक हासिल किया. हैदराबाद के रहने वाले गगन नारंग के नाम शूटिंग का एक विश्व किर्तिमान भी है.
इस प्रतियोगिता में भारत के तीन निशानेबाज़ों गगन नारंग, अभिनव बिंद्रा और इमरान हसन ख़ान ने भाग लिया था. गगन नारंग इस वर्ष प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने की दौड़ में शामिल थे. हालांकि बाद में उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया.