नई दिल्ली। पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट विवाद में रैसलर सुशील कुमार का नाम सामने आने पर उनके कोच सतपाल सिंह ने नाराजगी जाहिर की है उन्होंने आज तक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि अगर नरसिंह यादव सच बोल रहा है तो उसका नार्को टेस्ट कराओ।
ऐसे-कैसे कोई किसी पर इल्जाम लगा सकता है।सुशील कुमार अपने आप में एक हस्ती है और उस पर इतना घिनौना आरोप कैसे कोई लगा सकता है।
उन्होंने कहा कि वो नरसिंह के खिलाफ मानहानि का दावा कर सकते हैं। मालूम हो कि नरसिंह के पिता ने सुशील और सतपाल पर उनके बेटे के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।