For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

देश में COVID-19 के हालातों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने की टॉप 40 खिलाड़ियों के साथ चर्चा

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के द्वारा फैली बीमारी कोविड-19 पर बात करने के लिए देश की टॉप 40 खेल हस्तियों के साथ मीटिंग रखी है। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए हुई।

इस मीटिंग में प्रधानमंत्री युवराज सिंह, सौरव गांगुली, पीवी सिंधु, सचिन तेंदुलकर, हिमा दास, शरद कुमार (पैरा एथलीट) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ देश में कोरोवायरस प्रसार के हालातों पर बात की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस वीडियो संदेश में उन्होंने वायरस को एक साथ हराने पर जोर दिया और कहा कि जो अनिश्चितत पैदा हुई है, उसे समाप्त करके उजाले की ओर बढ़ना है।

नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ करीब 12 मिनट का एक वीडियो संदेश साझा किया है। जिसमें प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 5 अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे घर की सारी बत्तियां बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह किया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों को सोशल डिस्टैसिंग का पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा, 'इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है, रास्तों में या गलियों में या मोहल्ले में कहीं भी। सोशल डिस्टैंसिंग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाड़ ईलाज है।'

अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, 'ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने-अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हममें से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है। कुछ समय अकेले बैठकर मां भारती का स्मरण कीजिए, 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिकता का अहसास करें। ये हमें संकट की घड़ी से लड़ने और जीतने का आत्मविश्वास देगा।'

Story first published: Friday, April 3, 2020, 12:16 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+