Tokyo Olympics: टेबल टेनिस में शरत कमल ने दर्ज की बड़ी जीत, पुर्तगाल के टियागो को 4-2 से हराया
टोक्यो, 26 जुलाई। भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को पुरुषों के सिंगल्स में मात दी है। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले के दूसरे राउंड में शरत कमल ने जीत दर्ज की है। पहले गेम में 2-11 से हार के बाद शरत ने जबरदस्त वापसी की और लगातार गेम 2, गेम 3 में जीत दर्ज करके 2-1 से बढ़त हासिल की। टियागो ने शरत के सामने मुश्किल चुनौती पेश की और गेम 4 में वापसी करके इसे टाई किया। लेकिन गेम 5 और 6 में कमल ने जीत दर्ज करके मुकाबले को 4-2 से जीत लिया और राउंड 3 में प्रवेश कर लिया। उन्होंने मैच में 2-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6, और 11-9 से जीत दर्ज की। शरत का अगला मुकाबला तीसरे राउंड में चीन के एमए लॉन्ग से है।
शरत का अगला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मा लांग से होगा। वहीं मनिका बत्रा भी महिला एकल के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। मनिका ने यूक्रेन की 20वीं रैंकिंग प्राप्त मारग्रेट पेसोत्सका को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। दिनों के बीच यह मुकाबला 57 मिनट तक चला। मनिका बत्रा का अगला मुकाबला ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से होगा। बता दें कि इससे पहले जी साथियान रविवार को पुरुषों के एकल मुकाबले में दूसरे दौर में ही मैच हार गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
