For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नरसिंह ने स्वीकारी डोपिंग की बात, नाडा आज सुनायेगा फैसला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती पहलवान नरसिंह यादव पर आज नाडा अपना फैसला सुनायेगी। लेकिन नरसिंह यादव डोपिंग की बात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नाडा के सामने कहा है कि डोपिंग हुई थी लेकिन उन्होंने जानबूझकर नहीं किया था।

मेरा बच्चा पान तक नहीं खाता, उसे फंसाया गया है-बोले नरसिंह के भावुक पिता

नरसिंह यादव के वकील शुरुआत से इस बात पर अड़े हुए थे कि किसी ने नरसिंह यादव की ड्रिंक में प्रतिबंधित दवा मिलायी थी, जिस वजह से वह डोपिंग टेस्ट में फेल हुए हैं। नाडा के सामने सुनवाई के दौरान विदुषपत सिंघानिया के सामने सुनवाई के दौरान नरसिंह के वकील ने कहा कि डोप टेस्ट में फेल होने के लिए नरसिंह यादव जिम्मेदार नहीं बल्कि इसके लिए कोई और जिम्मेदार है।

नरसिंह के वकील का दावा है कि 23 व 24 जून को जब नरसिंह यादव प्रैक्टिस कर रहे थे उस वक्त उनकी पानी की बोतल में किसी ने कुछ मिला दिया था। प्रैक्टिस के दौरान नरसिंह अपनी बॉटल मैट पर भूल गये थे इसी दौरान किसी ने कुछ उनके पेय में मिला दिया था।

सुशील कुमार का नाम आने पर भड़के सतपाल सिंह कहा, नरसिंह का नार्को टेस्ट कराओ

सुनवाई में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि पहलवान जितेश सिंह को उसके खाने में कुछ मिलाते हुए देखा गया है। खानसामे ने भी इस बात की पुष्टि की है कि खाने में कुछ मिलाया गया है और वह आरोपी को पहचान भी सकता है। नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उनके रियो जाने पर रोक लग गयी थी। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या नाडा उन्हें क्लीन चिट देता है या फिर उनकी जगह पर प्रवीण रियो जायेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+