नरसिंह का आरोप उनके खाने में कुछ मिलाया गया
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान नरसिंह यादव जिस तरह से डोपिंग टेस्ट में फेल हो गये हैं उसके बाद उनके रियो ओलंपिक में शामिल होने पर संशय बरकरार है। लेकिन इन सब की बीच नरसिंह यादव का दावा है कि उनके खाने में कुछ मिलाया गया है। नरसिंह यादव व उनके साथ उनके कमरे में रहन वाले संदीप तुलसी यादव भी टेस्ट में फेल हो गये हैं।
नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि जो भी डोप टेस्ट में फेल होगा उसे रियो में हिस्सा लेने नहीं दिया जाएगा। नरसिंह यादव ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश हुई है, मैं कोई नशीली दवा ले ही नहीं सकता। मेरे साथी संदीप तुलसी यादव के सैंपल में भी स्टेरॉइड पाया गया है। वह ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, ऐसे में वह क्यों ऐसी दवा लेंगे।
अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाने वाले नरसिंह यादव ने कहा कि उनके खिलाफ षड़यंत्र किया गया है और उनके खाने में कुछ मिलाया गया है। गौरतलब है कि रियो को लेकर सुशील कुमार और नरसिंह यादव के बीच विवाद पैदा हो गया था। मामला कोर्ट में पहुंच गया था लेकिन कोर्ट ने सुशील कुमार की याचिका को सुनने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने नरसिंह यादव को रियो भेजने का फैसला लिया था।
वहीं इस पूरे विवाद पर सुशील कुमार के कोच ने कहा कि नरसिंह यादव अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है वह बच्चा नहीं है जो उसे पता नहीं कि वह क्या खा रहा है। उनसे जब पूछा गया कि क्या सुशील कुमार ओलंपिक जाने के लिए तैयार हैं अगर उन्हे ऑफर मिलता है, तो उन्होंने कहा कि जब ऑफर मिलेगा तब हम बतायें, लेकिन सुशील कुमार प्रैक्टिस कर रहे हैं और तैयार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
