नरसिंह यादव डोपिंग मामले की होगी CBI जांच, PMO ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान नरसिंह यादव से जुड़ा एक बड़ा फैसला आया है। नरसिंह यादव को रियो ओलंपिक 2016 में जाने का मौका नहीं मिला था और इसी मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। शुक्रवार को भारतीय कुश्ती संघ ने बताया कि पीएमओ ने नरसिंह यादव डोपिंग केस की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी है।

PM मोदी को बता दिया CM मोदी, जन्मदिन से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक

पीएमओ से ​की थी सिफारिश

भारतीय कुश्ती संघ के मुखिया बृजभूषण शरण के मुताबिक, 28 अगस्त को वह पीएमओ गए थे और वहां उन्होंंने नरसिंह यादव केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सिफारिश की थी। संघ के मुताबिक, नरसिंह यादव केस में जो भी सच हो वह सामने आए और इसीलिए उन्होंने सीबीआई जांच पर जोर दिया था।

AIIMS डॉक्टर ने की खुदकुशी, पायलट पति पर लगा मेंटल टॉर्चर करने का आरोप

दो सैंपल दिए थे नरसिंह ने

आपको बता दें कि डोप टेस्ट में फेल होन के चलते नरसिंह यादव रियो ओलंपिक 2016 के 74 किलोग्राम वर्ग कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि, वह रियो गए जरूर थे लेकिन वहां से उन्हें ​आखिरी पलों में निराश होकर वतन वापसी करनी पड़ी। यादव ने 25 जून और 5 जुलाई को अपने दो सैंपल दिए थे और ये दोनों ही फेल हो गए थे।

OMG ! वाराणसी में 6 साल का बच्चा निकला प्रेग्नेंट, डॉक्टर व परिजन हैरान

नाडा की क्लीनचिट हुई खारिज

पहले तो नाडा की जांच में पता चला था कि नरसिंह यादव को धोखे से प्रतिबंधित पदार्थ दिया गया था लेकिन बाद में क्लीनचिट देकर उन्हें रियो जाने की इजाजत दे दी गई थी। हालांकि, ऐन मौके पर विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी ने नाडा की क्लीनचिट को खारिज कर दिया था।

Story first published: Friday, September 16, 2016, 19:34 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+